आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 सितम्बर-- जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया है कि वर्ष 2020-21 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु प्रस्ताव 30 सितम्बर 2020 तक माॅगा गया है। पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताओं में, लाभार्थी भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता हो। मानवाधिकार सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान रहा हो तथा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका है।
जिला विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त क्षेत्राधिकारी से अपेक्षा की है कि मार्गदर्शी सिद्धान्त के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताएं रखने वाले व्यक्ति का नाम प्रस्तावित करना सुनिश्चित करें।