आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 सितम्बर-- अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डाॅ0 दीनानाथ यादव ने बताया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा इनफोसान (International food safety authority network) से प्राप्त सूचना के आधार पर ईट नेचुरल ब्रांड के उत्पाद ब्राजील एंड सुल्ताना विद पीनट एंड अलमेंड (ब्राजील और सुल्ताना बादाम मूंगफली के साथ) तथा हेमा ब्रांड के उत्पाद नेचुरल बार फ्रूट एंड नट सालमोनेला से प्रदूषित पाए गए हैं।
अभिहीत अधिकारी ने समस्त खाद कारोबार कर्ताओ एवं आम जनमानस से अपील है किया कि इनके क्रय-विक्रय की किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे इन उत्पादों की जांच करवा कर इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा सके।