Breaking News

शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यां की माह अगस्त 2020 के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 05 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यां की माह अगस्त 2020 के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर निर्माण कार्यां के अन्तर्गत नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ओडीआर/एमडीआर/राज्य मार्गों की अनुरक्षण की स्थिति, सेतुओं का निर्माण, सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किया जाना, अधूरे निर्माण, अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन एवं 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की स्थिति (सड़कों को छोड़कर) आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गयी।
नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा में जिलाधिकारी ने प्रान्तीय खण्ड आजमगढ़, निर्माण खण्ड आजमगढ़ व निर्माण खण्ड-5 के एक्सीयन को निर्देश दिये कि अभी भी जिन नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करना बाकि है, उस प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
सेतुओं के निर्माण की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सेतु निगम के एक्सीयन को निर्देश दिये कि घाघरा नदी पर गोला बाजार मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य जो चल रहा है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करायें। सड़कों के गड्ढ़ा मुक्त की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, मण्डी परिषद एवं निर्माण खण्ड-2, निर्माण खण्ड-5 के एक्सीयन को निर्देश दिये कि जनपद में अभी भी जिन सड़कों पर गड्ढ़े हैं, उसे जल्द से जल्द गड्ढ़ा मुक्त करना सुनिश्चित करें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 47 स्वास्थ्य केन्द्र, जिसमें 20 पैचफेड के व 27 लैकफेड कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बनाये जा रहे हैं, जितने भी स्वास्थ्य केन्द्र अभी भी अपूर्ण हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने उक्त कार्यदायी संस्थाओं के एक्सीयन को निर्देश दिये।
50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की स्थिति (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा में प्रान्तीय खण्ड आजमगढ़, निर्माण खण्ड 2 व 5, आवास विकास, सीएनडीएस, सिडको व आरईएस द्वारा जो भी परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, उसमें जो भी अपूर्ण की स्थिति में हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगी और संबंधित परियोजनाओं को समय से पूर्ण करें।
इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के अन्तर्गत चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, एम्बूलेंस सेवाओं की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, वेक्टर जनित रोग, टीकाकरण, राज्य एवं 14वां वित्त आयोग, छात्रवृत्ति वितरण एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गयी। 
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि आशाओं के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, संस्थागत प्रसव को बढ़ायें एवं वेक्टर जनित रोगों पर भी नियंत्रण करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने