आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सरायमीर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण,वांछित/इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ के निष्कर्षण,परिवहन एव विक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांक 19.09.2020 को उ0नि0 रामकृष्ण सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग पुना पोखरा से एक अभियुक्त संतोष पुत्र नेबूलाल निवासी पूनापोखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को 24 शीशी अवैध शराब के साथ समय 20.10 बजे गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-179/2020 धारा 60आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।