Breaking News

पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा और बाइक संग 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कन्धरापुर

आज़मगढ़। पुलिस मुठभेड में 03 अदद पिस्टल,08 अदद जिन्दा,02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर ,एक अदद तमंचा,एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद अध्धी बंदूक,एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 02 अदद मोटरसाइकिल सहित 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र/अवैध मादक पदार्थो पर प्रभारी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एव क्षेत्राधिकारी नगर के सतत पर्यवेक्षण में दिनांक 22.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर श्री शिवशंकर सिंह ,उ0नि श्री गिरीश कुमार मय हमराहियान द्वारा वांछित अभियुक्तगण की तलाशी में जुनैदगंज चौराहे पर मौजूद थे कि उसी समय स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह , उ0नि0 श्री बृजेश सिंह मय हमराहियान पहुच गये । हम लोग अपराध एवं अपराधियो के विषय में बात चीत कर रहे थे । इसी बीच मुखबिर खास ने आकर सुचना दिया कि दो मोटर साइकिल से कुछ बदमाश बिलरियागंज की ओर से आ रहे है जो शहर में किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने वाले है जिसके पास अवैध असलहे भी है । इस सूचना पर कन्धरापुर पुलिस एव स्वाट टीम आजमपुर की ओर चले और गणपति बाजार के पास आने वाले व्यक्तियो का इन्तजार करने लगे । कुछ ही समय में आजमपुर की ओर से एक मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पास आने पर रूकने का प्रयास किया गया। तो हम पुलिस बल को अचानक सामने देखकर मोटरसाईकिल छोडकर  अपने-अपने असलहे से जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे । पुलिस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर आवश्यक बल प्रयोग कर तीनो व्यक्तियो क्रमशः 1. सत्य प्रकाश उर्फ साती उर्फ शक्ति पुत्र निहोरी चौहान निवासी ग्राम बेला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ  2. दीपक यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम लमुआखुर्द थाना देवगांव जिला आजमगढ 3. उदय श्याम विश्वकर्मा पुत्र बद्री विश्वकर्मा निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ को एक अदद अवैध तमंचा,एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 02 अदद पिस्टल,03 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर तथा मोटरसाईकिल हिरो डिलक्स इं0न0-HA11ENK4EO9882  बरामद हुआ । उन्ही के पिछे एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति और आते दिखायी दिये जो अचानक पुलिस को सामने देखकर मो0सा0 पिछे मोड़कर भागना चाहे परन्तु अनियन्त्रित होकर मोड़ने के दौरान गिर गये । जिसको पुलिस बल की सहयोग से पकड़ लिया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र चन्द्रमणी निवासी ग्राम रामनगर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 2. अमित चौहान पुत्र स्व0 दयाराम निवासी ग्राम नोनीपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 3. संतोष कुमार पुत्र भलन निवासी ग्राम चिवटरहरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बताये । जामा तलाशी पर अभियुक्तगण के पास से एक अदद अवैध पिस्टल ,04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद अध्धी वंदूक,एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा मोटरसाईकिल सं0- UP 50Z 7784 बरामद हुआ ।गिरफ्तारी एव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0- 125/2020 धारा 307,41,411 भादवि बनाम सत्य प्रकाश ,दिपक यादव ,उदयभान विश्वकर्मा  2. मु0अ0सं0- 126/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम सत्य प्रकाश  3. 127/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम दिपक यादव 4. मु0अ0सं0-128/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम उदयभान विश्वकर्मा 5. मु0अ0सं0-129/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजकुमार उर्फ राजू 6. मु0अ0सं0-130/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संतोष कुमार 7. मु0अ0सं0-131/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीपक यादव ने बताया कि मै और सहअभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ साती उर्फ शक्ति के साथ मिलकर कुछ दिन पहले चंदवक थाना क्षेत्र से हीरो मो0सा0 HF डीलक्स चोरी किया था जिसे हम लोग अक्सर चला रहे थे और बरामद नाजायज असलहा के सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होने बताया कि हम लोग असलहे के बल पर आपराधिक कृत्यो को अंजाम देते है एवं इससे धनोउपार्जन कर ऐशो आराम की जिन्दगी जीते है । 

 नाम पता गिफ्तार अभियुक्तगण

1.सत्यप्रकाश उर्फ साती उर्फ शक्ति पुत्र निहोर चौहान सा0 बेला, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ 
2.दीपक यादव पुत्र जवाहिर यादव सा0 लमुआखुर्द थाना देवगाँव, आजमगढ़ ।
3.उदयश्याम विश्वकर्मा पुत्र बदरी विश्वकर्मा सा0 सिधौना, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ ।
4. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र चन्द्रमणि सा0 रामनगर थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ ।
5. अमित चौहान पुत्र स्व0 दयाराम सा0 नवनीपुर थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ ।
6. सन्तोष कुमार पुत्र भुल्लन सा0 चिवटरहरा, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0 125/2020 धारा 307/41/411 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 126/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0स0 127/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0स0 128/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0स0 129/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0स0 130/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0स0 131/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

01.तीन अदद पिस्टल, आठ अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस 32 बोर ।
02. एक अदद तमन्चा, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,
03 एक अदद अध्धी वंदूक, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 
04. एक मो0सा0 होन्डा साईन UP50Z7784 बरंग लाल, 
05. एक अदद मो0सा0 HF डीलक्स विना नं0 बरंग काला व लाल पट्टी बरामद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. SHO शिव शंकर सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 गिरीश कुमार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
3. का0 श्यामजगी यादव थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
4. का0 भीमसेन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।

स्वाट टीम प्रथम

1. स्वाट निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह
2. उ0नि0 बृजेश सिंह स्वाट टीम
3. का0 दिलीप पाठक स्वाट टीम
4. का0 औरंगजेब खाँ स्वाट टीम
5. का0 अंकित सिंह  स्वाट टीम
6. का0 रंजीत सिंह स्वाट टीम
7. आ0चा0 जशवन्त सिंह स्वाट टीम

 नोट-उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 10 हज़ार  रुपए की पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

और नया पुराने