Breaking News

सगड़ी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 79 शिकायती मामले आये, दो का निस्तारण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ । सगड़ी तहसील मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 79 मामले पेश हुए इसमें से दो मामले का ही मौके पर निस्तारण हो पाया, शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने हेतु सौंपा गया ।
17 मार्च के बाद पहली बार मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित हुआ। कोरोनावायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिकायती पत्र एक-एक कर लिया जा रहा था।
सभी फरियादियों को कैंपस के बाहर ही रोक दिया गया था। टेंपरेचर चेक करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था।
तहसील दिवस पर राजस्व विभाग के 50, पुलिस विभाग के अट्ठारह सहित कुल 79 मामले पेश हुए, इसमें  से दो का समाधान ही हो पाया।समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी, सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव,  तहसीलदार बृजेश उपाध्याय, नायब तहसीलदार, पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने