देवरिया।
रिपोर्ट: ब्यूरो
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहज नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान के दूसरे दिन भी कॉल सेंटर के माध्यम से जारी रही ऑनलाइन सदस्यता।
जिला संयोजक शिवम निषाद ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यालय बन्द होने के वजह से विद्यार्थियों के घर घर कार्यकर्ता पहुँच रहे हैं और उनको विद्यार्थी परिषद के बारे में बता कर उनकी सदस्यता कर रहे हैं, विद्यार्थी परिषद का इतिहास रहा कि- आज तक कभी भी बिना शुल्क की सदस्यता नही हुई कोरोना महामारी के वजह से पहली बार ऐसा हो रहा कि विद्यार्थियों व शिक्षकों की सदस्यता निःशुल्क हो रही है। विद्यार्थियों को खुद से सदस्यता लेने के लिए abvp. org पर जाकर खुद भी सदस्य बन सकते है। आज बरहज़ नगर के कार्यकर्ताओं ने कॉल सेंटर के माध्यम से लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थियों से सम्पर्क कर उनकी सदस्यता कराई गई। जिसमें नगर मंत्री प्रीति चौहान व SFS प्रमुख प्रियंका गुप्ता, नगर सह छात्रा प्रमुख मुस्कान गुप्ता, रागिनी गुप्ता, संध्या कुशवाहा ,विशाल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शुभम निषाद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संज्ञा यादव,सोनाली सोनकर,अमन गुप्ता, गणेश पाण्डेय, रवि शेखर राव,ऋषभ बर्नवाल,प्रियांश जायसवाल,मुकुल रॉय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !