Breaking News

अज्ञात युवती का नदी में मिला शव, पुलिस जुटी जाँच में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 9/9/2020 को थाना बरदह पर सूचना  प्राप्त हुई कि बंधवा मन्दिर के पास बेसो नदी में पानी में एक बाडी कपडे से लपेटी दिख रही हैं कि इस सूचना पर एसएचओ मय हमराहियान के थाना से प्रस्थान कर बंधवां मन्दिर के पास बेसो नदी के पुल के पास जाकर देखा गया तो क्रमशः गुलाबी साडी, नीली छीटदार साडी, काली साडी पर हरा फूल बना है। साडी से बाधी हुई एक पटिया में रस्सी से बाधी हुई एक महिला उम्र करीब 20 से 25 वर्ष मृत अवस्था में पायी गयी। जो नीले कलर की जींस / लैगी पहनी है। जिस पर नग की छींट बनी है व ब्लू कलर की कुर्ती पर दोनों वाँह पर कटिंगदार पट्टी बंधी है। जिससे वाँह दिखाई दे रही है। पटिया के साथ रस्सी से बांधी हुई एक महिला की शव है। जो करीब एक- दो दिन या इससे अधिक की है। पटिया की लम्बाई करीब 1.5X4 फिट है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट परिलक्षित नहीं हो रहा है। जगह- जगह चमडी पानी के कारण फुलकर छोड दी  है। शव को नदी से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शव के आस- पास जनता के काफी लोग आये परन्तु शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव की शिनाख्त/सूचना मिलने पर तत्काल सीयूजी नंबर 9454 40 2905 पर संपर्क करें ।

और नया पुराने