Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत के सेंट जेवियर्स स्कूल के पास नहर में मिला युवक का शव।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के स्थानीय बाजार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास बहने वाले नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव मिला।
सुबह शौच करने गए लोगों ने मृतक को देखा और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया।
 लोगों के मुताबिक जीयनपुर बाजार के नौशहरा निवासी नरेश पुत्र छोटक राजमिस्त्री का काम करता था, और यह  दारू पीने का आदि था, शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

और नया पुराने