Breaking News

सफाई कर्मी का ट्रांसफर होने के बावजूद भी अन्यत्र जाने का नहीं ले रहा है नाम, ग्रामीणों में आक्रोश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ । ब्लाक महराजगंज ग्राम सभा कुम्हवट में तैनात एक सफाई कर्मी का ग्रामीणों की शिकायत के बाद तबादला हो जाने के बावजूद भी 1 सप्ताह बीत जाने पर भी वह ट्रांसफर लेटर लेने तक नहीं आया, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी हरेंद्र मौर्य ब्लाक महराजगंज ग्राम सभा कुम्हवट में तैनात है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उक्त सफाई कर्मी का ट्रांसफर अन्यत्र हो जाने के बावजूद सफाई कर्मी आज भी गांव में बना हुआ है, कुछ रोज पूर्व गांव के लोगों ने ब्लॉक पर वीडियो, एडीओ पंचायत से शिकायत किया था कि- गांव में तैनात सफाई कर्मी हरेंद्र कभी गांव में साफ सफाई नहीं करता है, इसलिए इसे हटा कर कहीं अन्यत्र कर दिया जाए, लेकिन ब्लॉक पर शिकायत करने के बावजूद हरेंद्र मौर्य का ट्रांसफर नहीं हुआ, जिसके बाद ग्रामीण 21 सितंबर को डीपीआरओ के यहां जाकर के शिकायत किए, डीपीआरओ ने ग्रामीणों की बात को ध्यान पूर्वक सुना और तुरंत सफाई कर्मी का ट्रांसफर लेटर ब्लॉक पर भेज दिया, इसके बावजूद लगभग एक सप्ताह होने जा रहा है, सफाई कर्मी ब्लॉक पर आकर अपना ट्रांसफर लेटर नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों ने मौखिक रूप से आरोप लगाते हुए बताया कि- उक्त सफाईकर्मी कह रहा है कि- ऐसे बहुत से ट्रांसफर हमने देखा है, हम रहेंगे तो इसी गांव में रहेंगे, हमारा कोई कुछ बना बिगाड़ नहीं पाएगा, बहरहाल गांव वाले सफाई कर्मी से काफी परेशान हैं, आगे इस सम्बंध में अब कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी के पास जाने को बाध्य होंगे।

और नया पुराने