आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना देवगांव
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर खास द्वारा सूचना मिली की मु.अ.स. 153/2020 धारा 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त श्री प्रकाश उर्फ मुन्ना पुत्र राममूरत निवासी गंजोर थाना मेहनगर आजमगढ़ मसीरपुर तिराहे पर किसी साधन का इंतजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुँचकर समय 10.50 बजे मसीरपुर तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
श्री प्रकाश उर्फ मुन्ना पुत्र राम मूरत यादव निवासी गंजोर थाना मेहनगर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2. का0 गोविन सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
3. का0 मनोज कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 अखिलेश कुमार गौड़ थाना देवगाँव आजमगढ़
5. का0 पंकज सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
म.का. पूजा कुशवाहा थाना देवगाँव आजमगढ़
6. म.का. जया त्रिपाठी थाना देवगाँव आमजगढ़