Breaking News

पोस्को एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़। अभियुक्त द्वारा दिनांक 27.7.2020 को वादी मुकदमा की लडकी को बहाल फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे वादी द्वारा दिये गये प्रा0 पत्र के अधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.142/020 धारा-363,366 ,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अजय राजभर पुत्र मेवालाल राजभर निवासी कुकुडीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ पंजीकृत है । 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.09.2020 को उ.नि. नागेश चौधरी मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-142/020 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अजय राजभर पुत्र मेवालाल राजभर निवासी कुकुडीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ को सठियाँव चौराहे के पास से समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिऱफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-142/020 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।  

 गिरफ्तार अभियुक्त

अजय राजभर पुत्र मेवालाल राजभर निवासी कुकुडीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़

 गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा थाना मुबारकपुर जनपद-आजमगढ़
2. का0 दीपक कुमार थाना मुबारकपुर जनपद-आजमगढ़ 
3. का0 शनि अहमद थाना मुबारकपुर जनपद-आजमगढ़ 

और नया पुराने