आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार मे बीती रात अज्ञात चोरों ने चार दूकानों का ताला तोड़कर नगदी तथा किमती सामान लेकर फरार हो गए।इस घटना की सूचना ड्यूटी कर रहे पुलिसो ने रात मे ही मोबाइल फोन के जरिये पिडित दूकानदारों को सूचना दी।पीड़ितों मे मिठाईलाल पुत्र स्व।कृपाशंकर सेठ निवासी सरायमीर महाजनी टोला की ज्वेलरी की दुकान संजरपुर बाजार मे स्थित है बीती रात अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़कर7ग्राम सोने का मंगलसूत्र।200ग्राम चांदी का जैतूवा।कुल किमत पचास हजार रुपये का सामान चोर उड़ा ले गए।दुसरा बाबूराम पुत्र तिलकू निवासी लूहसा जिसकी आटो पार्ट की संजरपुर मे दुकान है के सटर का ताला तोड़कर पांच पीस नया टायर एक डी्ल मसीन कुल किमत11हजार रुपये।तीसरा बिहारी पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी कनैथा के किराणा स्टोर की दुकान के सटर का ताला और जफर पुत्र इलियास निवासी संजरपुर के प्लाई की दुकान का सामने का ताला तोड़ही रहे थे कि किसी के आने का आहट सूनकर फरार हो गए।लोगों ने इस घटना के बाबत स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर रही है