Breaking News

एक वांछित अभियुक्त एक देशी तमन्चा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- कप्तानगंज।

आज़मगढ़। दिनांक 30.08.2020 को अभियुक्तगणों द्वारा अबैध रूप से जमीन कब्जा किये जाने से रोकने पर श्री विजय प्रजापति s/o सुरेन्द्र प्रजापति ग्राम डींगुरपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को दिवाकर यादव s/o कन्हैया , मुन्ना यादव s/o कन्हैया लाल, शेषनाथ प्रजापति s/o रमेश प्रजापति निवासी गण डिंगूरपुर के द्वारा जान से मारने की नियत से गोली चला दिये फलस्वरूप विजय प्रजापति उपरोक्त के दाहिने जांघ में गोली लग गयी जिनके लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 140/20 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कप्तानगंज आजमगढ़ पर पंजीकृत कर विवेचना से धारा 34 भादवि की वृद्धि की गयी है । 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ व  क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये गये अभियान में आज दिनांक 25.09.2020 को उप-निरीक्षक सरोज कुमार मिश्र मयहमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/20 धारा 307/34 भा0द0वि0 के से सम्बन्धित सूचना जरिये मुखबिर द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण एक मोटर साइकिल पर सवार होकर पासीपुर की तरफ आ रहे हैं पासीपुर नहर पुलिया पर मामूर होकर आने वाले अभियुक्तों/बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर लक्ष्य साध कर तमन्चा से फायर करते हुए भागने लगे कि भागते समय मोटर साइकिल असंतुलित होने से एक बदमाश मौके पर मोटर साइकिल से गिर गया जिसको पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शेषनाथ प्रजापति बताया जो मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त है भागे हुए बदमाशों के बारे में पूछा गया तो दोनो का नाम दिवाकर यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी ग्राम डिंगूरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़,  मुन्ना यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी ग्राम डिंगूरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा फायर करने वाले अभियुक्त का नाम मुन्ना यादव बताया तत्पश्चात शेषनाथ प्रजापति की जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ बरामद हुआ अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर किये गये फायरिंग व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 163/20 धारा 307, 34 भादवि व मु0अ0सं0 164/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
 *पूछताछ का विवरण* - अभियुक्त अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बता रहा है कि साहब मैं दिवाकर यादव तथा मुन्ना यादव के संगत व बहकावे में आकर उनके साथ गलत कार्य करने लगा था  साहब मैं दोबारा ऐसी गलती नही करूँगा । 

 गिरफ्तार अभियुक्त-
 
1. शेषनाथ प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवासी ग्राम डिंगूरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष। 

 बरामदगी -
एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद

 पंजीकृत अभियोग-
 
1- मु0अ0सं0 163/20 धारा 307, 34 भादवि थाना-कप्तानगंज, आजमगढ़। 
2- मु0अ0सं0 164/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-कप्तानगंज, आजमगढ़।

 फरार अभियुक्तगण

1. दिवाकर यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी ग्राम डिंगूरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
2. मुन्ना यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी ग्राम डिंगूरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1- उ0नि0 सरोज कुमार मिश्र मय हमराह थाना-कप्तानगंज, आजमगढ़ ।

 नोट- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।

और नया पुराने