आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़। दिनांक 24.9.2020 को वादी स्वामीनाथ पुत्र सन्तलाल निवासी रानीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 22.09.2020 को जब वादी UBI बैंक कोयलसा से 10 हजार रुपये निकालकर इण्डिया एटीएम कोयलसा बाजार के पास पहुंचा था तो अभियुक्तगण द्वारा रुपये छिनने का प्रयास कियां था हल्ला करने पर अभियुक्तगण भाग गये थे जिनको स्थानीय लोगो ने पहचान लिया था वादी तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 120/20 धारा 393 भादवि बनाम राजन हरिजन पुत्र मंकर हरिजन निवासी अतमौवा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ आदि के पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभिय़ुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 25.09.2020 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की अभियुक्त राजन हरिजन पुत्र मंकर हरिजन निवासी अतमौवा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ, आनंद बाल बिद्या मन्दिर बूढ़नपुर में मौजूद है मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 लालबहादुर बिन्द चौकी प्रभारी बूढ़नपुर मय हमराह का0 मो0 कमाल खां व का0 वीरेन्द्र यादव के मौके पर पहुंचकर अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 07.35 बजे आनंद बाल बिद्या मन्दिर बूढ़नपुर से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस नाजायज के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण –पूछने पर बताया कि दिनांक 22.09.2020 को UBI बैंक कोयलसा से 10 हजार रुपया जब स्वामीनाथ पुत्र सन्तलाल निवासी रानीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ निकालकर इण्डिया एटीएम कोयलसा बाजार के पास पहुंचे थे तो रूपये छिनने का प्रयास अपने साथी राजेश के साथ किया था |
गिरफ्तार अभियुक्त –
राजन हरिजन पुत्र मंकर हरिजन निवासी अतमौवा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ
बरामदगी–
एक अदद नाजायज देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0 120/20 धारा 393 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 121/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द चौकी प्रभारी बूढ़नपुर , का0 वीरेन्द्र यादव , का0 मो0 कमाल खां