Breaking News

बैठक कर कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त सावधानियां बरतते हुए महिलाओं व बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 सितम्बर 2020-- विकास खण्ड कोयलसा में खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र, सीडीपीओ श्रीमती पार्वती देवी एवं महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ग्राम प्रधानों को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्पाॅनसरशिप योजना एवं वन स्टाप सेंटर संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी अधिनियम-1994 (प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक ऐक्ट-1994) ‘‘पीसीपीएनडीएम ऐक्ट-1994’’ के बारे में जानकारी दी गयी। यह अधिनियम प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध के लिए बनाया गया है। 
इसी के साथ ही कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त सावधानियां बरतते हुए महिलाओं व बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।
इसी के साथ ही विकास खण्ड मार्टीनगंज में जिला समन्वयक गीता पटेल एवं अन्नु सिंह के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना एवं कोरोना वायरस से बचने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

और नया पुराने