Breaking News

कहां-कहां हुई कंटेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त पढ़े विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 सितम्बर 2020 -- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनलॉक-4 के संबंध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-सुमन के घर के पास का क्षेत्र , राजस्व ग्राम मित्तूपुर , सदर, 2-डॉ0 रामकेवल के आवास के पास आवासीय परिसर, सदर अस्पताल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-विकास यादव के घर के पास, जमालपुर, सदर, 4-रमेश के घर के पास, राहुल नगर मड़या, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 5-नन्हकू प्रसाद के घर के पास, जलालपुर, सदर, 6-रबी उपाध्याय के घर के पास, घोरठ, सदर, 7-शैलेश कुमार के घर के पास , हीरापट्टी, सदर, 8-रेनू के घर के पास , सेहदा, सदर, 9-शिव प्रकाश पाण्डेय के घर नसीरूद्दीनपुर ,सदर, 10-रूप नरायन गिरि के घर के पास ,कोलपाण्डेय, सदर, 11-अनील कुमार पाण्डेय के घर के पास, कोल बाजबहादुर, सदर, 12-राजभर बस्ती, मेहदीपट्टी, सगड़ी, 13-राय बस्ती, बरवां, लालगंज, 14-दरियापुर नेवादा, लालगंज, 15-राय बस्ती पुरन्दरपुर  मार्टीनगंज, 16-आवासीय परिसर ,पी0एस0 दीदारगंज, मार्टीनगंज, 17-सचिन कुमार के घर के पास, वरमा ,फूलपुर, 18-दयालपुर मोढ़, रानीपुर रजमो ,मेहनगर, 19-रामजानकी मंदिर बिन्द्रबाजार, रानीपुर रजमो, मेहनगर, 20-अशोक कुमार के घर के पास, वार्ड नं0-10 ठठेरी बाजार नगर पंचायत सरायमीर, 21-नीरज श्रीवास्तव के घर के पास, रैदोपुर नगर पालिका परिषद, आजमगढ़, 22-अशोक यादव के घर के आस पास, कृष्णानगर जमालपुर बाजबहादुर, सदर, 23-प्रतिमा यादव के घर के पास, अनेई, सदर, 24-जयगोविन्द के घर के पास, फैजपुर, सदर, 25-दर्जी बस्ती, सुम्भी, सदर, 26-राहुल स्कूल के सामने गली, रैदोपुर नगर पालिका परिषद, आजमगढ़, 27-पूर्वी तिवारी का पुरवा, बसही बन्देदासपुर, निजामाबाद, 28-कोटेदार के घर से उदयभान के घर तक, नौबरार त्रिपुरारपुर खालस, सगड़ी, 29-पंडित पुरवा, देववनपुर, सगड़ी, 30-रामबरन प्रजापति के घर के आस पास, कछरा, फूलपुर, 31-बड़ा पुरवा, डडंबल, लालगंज, 32-पूरवी शेख मुहल्ला, बैरीडीह, लालगंज, 33-बैजल पुरवा, पैड़हा, लालगंज, 34-ठकुरहन बस्ती, सारंगपुर, लालगंज, 35-प्रभाकर विश्वकर्मा के घर के पास, जलालपुर जगनन्दपट्टी, बूढनपुर, 36-धर्मेन्द्र के घर के आस पास, बद्दोपुर, सदर, 37-गोवर्धन दास अग्रवाल के घर के पास, जगदीशपुर सदर, 38-डॉ0 उदयभान के घर के पास, हाफिजपुर, सदर, 39-अजय यादव के मकान के पास, आहोपट्टी, सदर, 40-सीमा चैहान के घर के पास, चकलालधर, सदर, 41-हड्डी अस्पताल के पास, लछिरामपुर, सदर, 42-बी0के0 तिवारी के घर के पास, कृष्णानगर सिधारी पूर्वी, पालिका परिषद, आजमगढ़, 43-पंकज कुमार के घर के पास, कोलपाण्डेय, सदर हॉटस्पॉट को बंद करते हुए कन्टेनमेंट जोन कि कार्यवाही समाप्त की गई।

और नया पुराने