आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 सितम्बर 2020-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के साथ जूम ऐप के माध्यम से एनआईसी आजमगढ़ मे कोविड-19 एवं संचारी रोग के सम्बन्ध मंे समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में जहाॅ-जहाॅ जल जमाव है, वहाॅ पर एण्टी लार्वा, चूना का बराबर छिड़काव कराते रहें। नगर पालिका/नगर पंचायतों के वार्डोें/मुहल्लों में प्रतिदिन फागिंग कराने के लिए रोस्टर बनाकर फागिंग कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही समस्त नगर पंचायतों में जिन-जिन ग्राम पंचायतों की सीमा संबंधित नगर पंचायतों से लगी हुई है, उसमें भी कूड़ा उठान, साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि संबंधित बीडीओ व डीपीआरओ के माध्यम से जाॅच करायें कि नगर पंचायतों से लगी ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान, साफ-सफाई करायी जा रही है या नही।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/पंचायतों को निर्देश दिये कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में वर्तमान में जहाॅ-जहाॅ कन्टेनमेंट जोन हैं, वहाॅ पर निगरानी समितियों के माध्यम से होम आइसोलेट हुए संक्रमित व्यक्ति की मानीटरिंग कराते रहें। यह भी ध्यान दें कि उस कन्टेनमेंट जोन में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या न बढ़े एवं न ही पुनः कन्टेनमेंट जोन घोषित हो। उन्होने यह भी कहा कि निगरानी समितियों की बराबर मानीटरिंग करते रहें।
नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/पंचायतों को निर्देश दिये कि बाजारों के साप्ताहिक बन्दी के दिन समस्त दुकानों को सेनिटाइज करायें। इसी के साथ ही जिन क्षेत्रों में बरसात के कारण नाला ओवर फ्लो है, उसे साफ करायें एवं जल जनित से होने वाले बीमारियों से बचाव हेतु कार्य करें, जिससे जल जनित बीमारियाॅ न हो।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निगरानी समितियों से बात करें एवं संक्रमित व्यक्तियों की माॅनीटरिंग कराते रहें, साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी स्वयं भी आइसोलेट हुए संक्रमित व्यक्तियों से बात करें और यह प्रयास करें कि जिन क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये गये हैं, वहाॅ पर दुसरा केस न बढ़े, यह भी ध्यान रखें कि जो कन्टेनमेंट जोन वर्तमान में बने हैं, वह रिपीट न हो।
नोडल अधिकरी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अभी तक जितने भी अपूर्ण आवास हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। समस्त खण्ड विकास अधिकारी स्वयं लीडरशिप लेकर कोविड-19 महामारी को दूर करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
