आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 सितम्बर 2020-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह अक्टूबर (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020) हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर संचारी रोग के नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ0 एके सिंह ने बताया कि दिनांक 24 से 29 सितम्बर 2020 तक ब्लाक अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, एचईओ एवं बीसीपीएम/बीपीएम द्वारा ब्लाक चिकित्सालयों पर आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का संवेदीकरण प्रशिक्षण दिया जायेगा। 24-26 सितम्बर 2020 तक शिक्षा विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापकों को संवेदीकरण किया जायेगा। समस्त नगर पालिका मंे दिनांक 25 सितम्बर 2020 तक एवं समस्त नगर पंचायतों मंे 26 सितम्बर 2020 तक स्थानीय निकाय कार्यकारी अधिकारियों द्वारा समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण किया जायेगा।दिनांक 24-27 सितम्बर तक खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ब्लाक स्तर पर ग्राम प्रधानों का संवेदीकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सभी ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़को में जो डिवाइडर बने हैं एवं सड़कों के किनारे जो मिट्टी जमा है, उसे साफ कराना सुनिश्चित करें एवं सड़कों के किनारे घास को साफ करायें। इसी के साथ ही नगर पालिका/नगर पंचायतों के अन्तर्गत जो नालियाॅ हैं, उसकी सफाई करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों मंे फाॅगिंग करायें।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि जहाॅ जल जमाव कि स्थिति है, उसमें चूना, दवा का छिड़काव करें। उन्होने निर्देश दिया कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए उथले हैण्ड पम्पों को चिन्हित कर प्रयोग न करने की सलाह दें तथा इनके स्थान पर इण्डिया मार्का-2 पम्प की व्यवस्था करायें व खराब इण्डिया मार्का-2 हैण्ड पम्पों की मरम्मत करायें। वेक्टर कन्ट्रोल के लिए जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई करायें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से एण्टी लार्वा का छिड़काव करायें, साथ ही रूके हुए पानी का निस्तारण करायें एवं झाड़ियों की काट-छाट करवायें व जलाशयों से जलकुम्भियों की सफाई करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक अभियान माह अक्टूबर 2020 में दिनांक 01 अक्टूबर 2020 से 15 अक्टूबर 2020 के मध्य दस्तक अभियान चलना है। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारी देंगे। आशा तथा आगॅनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण कर विशेष सावधानियाँ बरतते हुए दिमागी बुखार से बचाव तथा इसके उपचार के विषय में आवश्यक जानकारी तथा स्वास्थ्य शिक्षा देते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि दस्तक का शब्दिक अर्थ है दरवाजा खटखटाना, परन्तु माह अक्टूबर 2020 के अभियान में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सावधानियाँ अपनाते हुए तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बिना किसी भी चीज अथवा सतह को स्पर्श किये दस्तक अभियान के अन्तर्गत गतिविधियों को संचालित करेंगी। ब्लाक/जनपद स्तरीय समेकित कार्ययोजना दिनांक 26 सितम्बर 2020 तक समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा तैयार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अवश्य उपलब्ध किया जाय, जिसके अन्तर्गत कार्ययोजना में की जाने वाली गतिविधियों का बिन्दुवार लक्ष्य निर्धारण करते हुए साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक शनिवार को कार्यालय में भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। जिससे प्रत्येक सोमवार को समीक्षा बैठक में पाई गई कमीयों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ राज्य मुख्यालय को प्रेषण किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 01 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 के सम्पूर्ण अभियान की रिपोर्ट दिनांक 01 नवम्बर 2020 तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अवश्य उपलब्ध कराया जाय, जिससे दिनांक 05 नवंबर 2020 तक राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट प्रेषित किया जा सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, डाॅ0 एके सिंह, समस्त एमओआईसी, संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।