आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-जीयनपुर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र/अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगडी के निर्देशन में दिनांक 13.09.2020 को उ0नि0 श्री उमेश कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अखिलेश मुसहर पुत्र स्व0 घंमड़ी मुसहर निवासी बासगांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को समय 6.15 बजे ग्राम नदौरा मोड़ नहर पुलिया के पास से एक अदद कट्टा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अखिलेश मुसहर पुत्र स्व0 घंमड़ी मुसहर निवासी बासगांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 286/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1- एक अदद कट्टा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 उमेश कुमार थाना जीयनपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।