Breaking News

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकताओं ने अपनी मांगों को लेकर फूंका विधायक का पुतला, सगड़ी तहसील में किया विरोध प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील परिसर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में 11:00 बजे केंद्र सरकार द्वारा पारित कथित किसान हितैषी अध्यादेश वापस लिए जाने के विरोध में सगड़ी विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा के विधायक द्वारा समर्थन किये जाने पर विधायकों का पुतला फूंका गया।
 जय बहादुर मौर्य ने कहा कि- हमारे एससी एसटी ओबीसी के विधायकों द्वारा किसान विरोधी अध्यादेश विधानसभा उत्तर प्रदेश सरकार का साथ दे रहे हैं।
प्रदेश में रोज हत्या बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन कोई सांसद विधायक भाजपा सरकार का विरोध नहीं कर रहै हैं। रामदेव ने कहा कि- प्रदेश में गुंडाराज कायम हो चुका है एससी एसटी ओबीसी के लोगों की लगातार हत्या हो रही है, सरकार इसे रोकने में असफल है, तथा छुट्टा पशुओं से नुकसान हो रहा है।
 किसान रात भर जागकर फसलों की रखवाली करते हैं, फिर भी फसल नहीं बचा पा रहे हैं और ऊपर से किसानों के ऊपर सरकार किसानों के विरोध में कानून बना रही है।
हमारे मूल निवासी सांसद विधायक उस बिल का समर्थन कर रहे हैं दीपांकर ने कहा कि- प्रदेश में दहशत का माहौल बना हुआ है, समाज में हत्या बलात्कार इस कदर हो रहा है कुछ कह पाना बड़ा मुश्किल पड़ रहा है।
 गोविंद कुमार ने कहा- केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर किसानों के सत्यानाश पर लगी है और हत्याएं इतनी बढ़ गई है कि- 
किसान रात भर जागकर फसलों की रखवाली करते हैं, फिर भी फसल नहीं बचा पा रहे हैं और ऊपर से किसानों के ऊपर सरकार किसानों के विरोध में कानून बना रही है।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित उपजिलाधिकारी के ना मिलने पर तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।
इस विरोध प्रदर्शन में राम विनय पटेल, करुणेशकांत, अभिमन्यु प्रधान, सुभाष बौद्ध, वीरेंद्र भारती, दिनेश, अनिल, शैलेश कुमार यादव, सन्दीप कुमार, संजय एडवोकेट, सन्तोष एडवोकेट आदि लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे।

और नया पुराने