हमीरपुर।
रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन
बिवाँर(हमीरपुर)– क्षेत्र के टीहर गाँव में बीते शनिवार शाम लगभग छः बजे गोपालदास प्रजापति के घर में गैस सिलिंडर से गैस लीक हो जाने से आग लग गई।उस दौरान उसकी पत्नी पाना देवी खाना बना रही थी।बताया कि सिलिंडर में आग लगते ही उसकी पत्नी दौड़कर बाहर भागी ,जिससे वह झुलसने से बच गई।पीड़ित ने बताया कि फायरबिग्रेड को फोन नहीं किया ,ग्रामीणों की मदद से ही आग बुझाई और सिलिंडर को तालाब में फेंक दिया।पीड़ित के अनुसार पत्नी के पर्स में पड़े लगभग अट्ठारह हजार नगदी व गृहस्थी के सामान समेत लगभग साठ हजार का नुकसान हो गया।बताया कि राजस्व अधिकारियों को जानकारी दी है जो आकर घटना की जाँच करेंगे।घटना में कोई झुलसा नहीं है।