हमीरपुर।
रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन
बिवाँर(हमीरपुर)- थाना क्षेत्र के विभूनी गाँव में रविवार तड़के गाँव की तस्कीम बानो पत्नी नसीर अहमद ने जमकर हँगामा काटा।सूचना पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस मूकदर्शक बनी महिला की गालियाँ सुनती रही।
रविवार तड़के लगभग साढ़े सात बजे उक्त महिला गाँव के कालकादीन वर्मा पुत्र श्रीपाल के यहाँ काम कर रहे गोरेलाल राजमिस्त्री से तगादा करने पहुँची और झगड़ने लगी।महिला उग्र होकर उसे डंडा और ईंटों से मारने दौड़ी जिसपर वह वहाँ से भाग गया।लेकिन जब वह महिला घर के स्वामी कालकादीन के कहने बाद भी वहाँ से नहीं गई तो उसने 112 नम्बर फोन कर पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुँचने पर महिला ने पुलिस के साथ भी जमकर गाली गलौज की।पुलिस कर्मी की टोपी सिर से निकाल कर फेंक दी और उन्हीं का डंडा छीनकर मारने दौड़ी।मामला न संभलता देख पुलिस ने बिवाँर थाना में सूचना दी जिसके बाद थाना से दो महिला कॉन्स्टेबल लेकर एसआई वेदपाल पहुँचे और महिला की समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन महिला ने किसी की न सुनी और गाँव के कई लोगों पर अपनी गुमटी का उधार बताते हुए दिलाने को कहती रही।पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए कर्जदारों को बुलाया लेकिन वह उधार देने का कोई पुख्ता साक्ष्य न दे सकी।जिसके बाद एसआई भी अपने हमराहियों सहित लौट आए और वह महिला उसी तरह हँगामा काटती रही।जिसके बाद कालकादीन (जिसके घर में घुसकर महिला ने हँगामा काटा)ने महिला के खिलाफ घर में घुसकर गालीगलौज करने की तहरीर दी।