आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर
आज़मगढ़। पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर हुये मारपीट में दि0 28.08.2020 को प्रेमा देवी पत्नी राममूरत मारपीट में घायल हुई थी जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर एनसीआर नं0 249/20 धारा 323,504 भादवि पंजीकृत किया गया था इलाज के दौरान मजरूबा प्रेमा देवी पत्नी राममूरत की दिनांक 31.08.2020 को मृत्यू हो जाने पर उसके लड़के से द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 214/20 धारा 323,304,504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी विषयक चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 03.09.2020 प्र0उ0नि अयोध्या तिवारी थाना फूलपुर मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-214/20 धारा 323,304,504 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण 1.रामसिंह 2.मानसिंह,3 दधूबल पुत्रगण रामचेत निवासीगण जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 8:40 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 214/20धारा 323,304,504 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रामसिंह पुत्र रामचेत निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. मानसिंहपुत्र रामचेत निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. दधूबल पुत्र रामचेत निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
अयोध्या तिवारी प्र0उ0नि0 थाना फूलपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़