आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के संवाददाता ने पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र सौंपा कर जजान-माल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई।ज्ञात हो सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द निवासी मोहम्मद यासिर ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देते हुए उमैर, असफर पुत्रगण जफर आलम, दिलशाद पुत्र अजीमुद्दीन व दानिश पुत्र एजाज अहमद के विरूद्ध आरोप लगाया कि- यह लोग अपराधिक किस्म के उनके अपराध को देखते हुए सरायमीर थाना की पुलिस उनके घर छापामारी करती है, तो वह लोग मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। कई बार रास्ते में मेरा पीछा भी कर चुके हैं मुझे डर है कि उपर्युक्त लोग कभी भी मेरे साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
रिपोर्ट- ब्यूरो
