आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-पवई
आज़मगढ़। दिनांक 10.09.2020 को थाना क्षेत्र पवई निवासिनी एक महिला ने थाना पवई पर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 06.09.2020 को भोला मुसहर पुत्र अफाती मुसहर निवासी ग्राम औराडाड़ थाना पवई जनपद आजमगढ़ मुझे घर पर अकेला देखकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा बचाव हेतु चिखने पर मुझे मारा पीटा व जान से मारने की धमकी भी दिया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-145/2020 धारा 323,452,506,376 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.09.2020 को थानाध्यक्ष श्री सजय कुमार मय हमराहियान द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 145/20 धारा 376/452/323/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त भोला उर्फ मोतन मुसहर पुत्र अफाती मुसहर निवासी ग्राम औराडाड़ थाना पवई जनपद आजमगढ़ को माहुल तिराहे से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ करने पर अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरा खेत वादिनी के खेत के बगल मे है । मै पानी पिने के लिए उसके घर पर गया तो देखा कि वादिनी अपने घर के बरामदे मे अपने छोटे बच्चे के साथ लेटी है तथा घर पर कोई और नही है । इस बात का फायदा उठाकर मै गलत नियत से बरामदे मे जाकर उसका हाथ पकड़कर जबरजस्ती खिचकर घर के अन्दर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया शोर मचाने पर उसे मारा पीटा और वहां से भाग गया । आज मै गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने रिस्तेदारी जा रहा था कि आप लोगो द्वारा मुझे पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 145/20 धारा 376/452/323/506 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
भोला उर्फ मोतन मुसहर s/oअफाती मुसहर साकिन औराडाड़ थाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार थाना पवई जनपद आजमगढ़ मय हमराह।