Breaking News

विधायक बन्दना सिंह के प्रयास से अंजान शहीद गावँ के लोगों को अंधेरों में मिली रोशनी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: 29 सितंबर 2020- सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजान शहीद गांव के लोगों के चेहरों पर उस वक्त खुशियां साफ झलक रही, जब 250 केवी के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करने विधायक बन्दना सिंह पहुंची।

 आपको बता दें कि- पूर्व में 100 केवी का ट्रांफार्मर लगा था, जो बार बार जल जाया करता था। जिससे गावँ के लोगों को अंधेरों में रहना पड़ता था, और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

एव गांव में कुल लगभग 500 से ऊपर कनेक्शन धारक है।
इस संदर्भ में विधायक बन्दना सिंह ने कई बार अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा पर ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका।
कारण था की विधायक निधि से पैसा मांगा जा रहा था, पर निधि कोरोना की वजह से एक वर्ष के लिए बंद है।

ऐसे में विधायक की संस्तुति पर ऊर्जा मंत्री की स्वीकृति के उपरांत गांव में ट्रांसफार्मर लग सका। 

जिसका लोकार्पण विधायक बन्दना सिंह और ग्राम प्रधान शना सुबहान खान ने किया।

 जिससे गावँ के लोगों को अंधेरो में रोशनी मिलने लगी।
इस दौरान विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि- गावँ के लोगों की समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा मंत्री की स्वीकृति से यह सम्भव हो सका। मैं जनता के हर सुख दुःख के लिए सदैव खड़ी रहती हूं। जनता की जो भी समस्याएं होंगी उसे पूरा किया जाएगा।

ग्राम प्रधान पति सुबहान खान ने बताया कि- जो पूर्व में ट्रांसफार्मर 100 केवीए का लगा था। वह बार-बार जल जाया करता था। हमने सगड़ी विधायक से अनुरोध किया था कि हमारे गांव में 500 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। तब जाकर विधायक द्वारा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर उर्जा राज मंत्री के सहयोग से लगा है, इसके लिए सगड़ी विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज मंत्री का धन्यवाद करते है। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सुबहान खान, विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, अब्दुल हन्नान चिश्ती, मोहम्मद अरशद, सेराज अहमद, अंसार अहमद, इरफान अहमद, सलाउद्दीन, रेहान अहमद, दुर्गा गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, नन्दू गुप्ता, बद्री गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहें।

और नया पुराने