Breaking News

अजमतगढ़ प्रधानों की मांगे खण्ड विकास अधिकारी ने मानी, धरना समाप्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

ताला बन्दी के बाद पहुँचे कोतवाल से झड़प I

आज़मगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक पर सोमवार को प्रधानों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की मौके पर पहुंचे कोतवाल जीयनपुर स्वतंत्र कुमार सिंह एवं भारी संख्या में पुलिस बल ने मुख्य गेट का ताला खुलवाने का प्रयास किया तो प्रधानों से झड़प हो गई इस दौरान प्रधानों ने चेतावनी दी कि अभी संख्या बढ़ रही है इसके उपरांत हम सड़क भी जाम करेंगे। जिस पर मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी  मोहम्मद इरशाद अहमद ने प्रधानों द्वारा 9 सितंबर से14 सितम्बर तक धरने  पर बैठ कर मनरेगा के तहत 60 -40 का रेशियो की मांग खंड विकास अधिकारी द्वारा नही दिए जाने का विरोध कर रहे थे। जिसके तहत 60 प्रतिशत कच्चा व एवं 40 प्रतिशत पक्का वर्क कराया जाता है जिसे लेकर प्रधान 05 दिन से धरने पर बैठे थे पूर्व की चेतावनी के तहत सोमवार को मुख्य गेट में सुबह 9:00 बजे ताला जड़ दिया गया और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मोहम्मद इरसाद अहमद पहुंचे और प्रधानों द्वारा समस्त मांगों को मानते हुए उन्होंने कहा कि ऊपर से जो रोक लगी थी उसे हटा लिया गया है ।और हम एक आदेश पत्र जारी कर दे रहे हैं जिसके तहत समस्त ग्राम पंचायतों में 60 -- 40 का राशियों के तहत पक्के वर्क भी कराया जाएगा। जिसके लिए मिलान करने के बाद रेशियो का आवंटन किया जाएगा यदि कहीं अधिक पैसा है तो उसे अन्य ग्राम पंचायतों से अर्जेस्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वाइट देने से इनकार किया।  सुखमदत्त नगर के प्रधान प्रतिनिधि श्रवण सिंह ने कहा कि हम समस्त प्रधानों और अपनी जनता के आभारी हैं जो हमारी समस्त मांगे खंड विकास अधिकारी ने मान ली है यह हमारे संगठन की देन है की हमारे संघर्ष में सभी लोग शामिल हुए और मजबूती से डटे रहे।

और नया पुराने