आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सच्चिदानंद सिंह (सच्चा) के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत रूपेयनपुर के पातालपुरी शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में देश की सभी समस्याओं का हल बताया गया। आरएसएस के गुरु भगवा ध्वज को विकास का प्रतीक बताया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारा दिया है। इसके चलते विकास हर जगह हावी है। साथ में एक गीत गाया गया- वह जीवन भी क्या जीवन है, जो काम देश के आ न सका, वह चंदन भी क्या चंदन है, जो अपना वन महका न सका। इस मौके पर सभी सम्मानित कार्यकर्ता बजरंगी विश्वकर्मा, विवेक सिंह, संरक्षक टीम विवेक सिंह, बृजकेश मौर्या, हरेन्द्र यादव शौर्य सिंह, कौशिक आजाद आदि मौजूद रहे।