Breaking News

समाजवादी पिछड़ा समाज की चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न।

मऊ।

रिपोर्ट: ब्यूरो

घोसी:  समाजवादी पिछड़ा समाज की चौपाल जोखन यादव इंटर कॉलेज चंदापार मऊ में राजकुमार यादव पूर्व प्रमुख विकासखंड बढ़राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
जिसका संचालन हंसराज चौहान ने किया, चौपाल को संबोधित करते हुए महेंद्र चौहान पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि- जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश नोटबंदी जीएसटी एवं कोरोना जैसी प्राकृतिक महामारी से परेशान है। भारत में पहली बार जीडीपी -28% हो गई है। आए दिन प्रदेश में चोरी हत्या बलात्कार होना सरकार का एक अंग बन गया है, सरकार निरंकुश होती जा रही है, देश व प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही है। 
सभी संस्थाओं का निजीकरण कर पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रही है, महंगाई चरम सीमा पर है, रोजगार खत्म किए जा रहे हैं, पढ़े-लिखे बेरोजगार बच्चे ताली और थाली बजाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण शिक्षा को चौपट करते हुए शिक्षा को महंगी करके गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी का वादा करने वाली सरकार हर वर्ष 2 करोड़ से अधिक रोजगार छीनने का काम कर रही है।
 चौपाल में मुख्य रूप से प्रेम नाथ यादव रमेश सोनकर प्रधान गोबरी यादव पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा राजेंद्र यादव वीरेंद्र यादव चंद्रशेखर यादव अशोक कुमार गौतम सीताराम चौहान लाल भर राजभर ग्राम प्रधान अशोक गौतम विनोद यादव महा चंद चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने