Breaking News

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंटस डेटाबेस (iRAD) का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा डेवलेप एपइंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंटस डेटाबेस (iRAD) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक-11.09.2020 को आई0आई0टी0 मद्रास द्वारा प्रात 10.30 बजे वेबैक्स पर आयोजित किया गया ।जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जयसवाल के साथ साथ सीसीटीएनएस सेल एवं सर्किल थानों के 01-01 उ0नि0 एवं कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में iRAD एप के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार से किसी एक्सीडेंट के होने पर उसका डाटा एप में फीड किया जाना है। इस एप में पुलिस के साथ साथ ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे डिपार्टमेंट को भी इंटीग्रेट किया गया है जिससे एक्सीडेंट एवं उससे होने वाले नुकसान से बचाव हेतु अध्ययन कर उपाय किये जा सकें। भविष्य में इस एप को सम्पूर्ण भारतवर्ष में लागू किया जाना है।

और नया पुराने