आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। दिनांक- 16.10.2020 को समय – 18.29 बजे वादी नीरज कुमार राय (डायरेक्टर) लोटस हास्पिटल ,मड़या थाना कोतवाली आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि एक व्यक्ति अपने को सर्विस ब्वाय बताते हुये EMO चेम्बर में बैठे हुए जूनियर डाक्टर से बताया की मै Infusion मशीन रिपेयर करने आया हूँ । डाक्टर ने बोला कि अभी हाल मे बैठ जाइयें, 08.30 बजे मैनेजर साहब आयेंगे ,तब बात कर लीजिएगा । वह व्यक्ति कुछ देर बाद ICU मे गया और बोला कि डाक्टर साहब से बात हुई है ,Ventilator सर्विस के लिए ले जाना है । वह व्यक्ति Ventilator खोल कर अपने बैग में रख कर लेके चला गया । वह व्यक्ति हास्पिटल से बाहर निकला और एक दूसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ के फरार हो गया। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 285/20 धारा 420 भादवि बनाम पवन शर्मा पुत्र अज्ञात पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आजमगढ़ के0के0 गुप्ता के निर्देशन आज दिनांक- 24.10.2020 को समय करीब 16.30 बजे रोडवेज तिराहा के पास से मुखविर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 285/20 धारा 420 भादवि से सम्बन्धित वॉछित अभियुक्त पवन शर्मा पुत्र स्व0 शम्भू शर्मा सा0 ताजपुर थाना घोसी जनपद मऊ को हिरासत पुलिस में लिया गया और चोरी हुए वेन्टिलेटर जिसकी किमत करीब आठ लाख पचास हजार रूपये (8,50,000/-) बरामद किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1. मु0अ0सं0 – 285/2020 धारा – 420,380,454,411,413 IPC थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. पवन शर्मा पुत्र स्व0 शम्भू शर्मा सा0 ताजपुर थाना घोसी जनपद मऊ
बरामद माल का विवरण
1. एक अदद वेन्टिलेटर मशीन किमती रू0 85,00,00/- (आठ लाख पचास हजार रूपया)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. कमलकान्त वर्मा चौ.प्र. रोडवेज मय हमराह थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. संजय तिवारी चौ.प्र. एलवल, मय हमराह थाना कोतवाली, आजमगढ़