हमीरपुर।
Report.सद्दाम हुसैन
हमीरपुर:24 अक्टूबर 2020-----मामला जनपद हमीरपुर की मुस्कुरा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसवारी के पास का है,जहां पर मुस्कुरा से इलाज करा कर लौट रहे पुजारी को रास्ते में दबंगों ने रोककर लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे पुजारी मरणासन्न स्थिति में सड़क पर गिरकर तड़पने लगा,जिसे राहगीरों की मदद से डायल 112 नंबर और स्वास्थ्य टीम 108 को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुस्कुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर औपचारिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, सदर अस्पताल से औपचारिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया जहां पर रास्ते में पुजारी ने दम तोड़ दिया, परिजनों ने दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है वही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बसवारी ग्राम के ही रहने वाले दो लोगों के बीच बोलेरो और बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर से पैदा हुए,आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसको को लेकर बचाने गए पुजारी के सर में चोट लग जाने के कारण वह घायल हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा स्वास्थ्य में भर्ती कराया, सदर अस्पताल से जिसे कानपुर रिफर कर दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है और पुलिस ने ट्रक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है