आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़/सगड़ी:-- नवरात्र पर सगड़ी तहसील के जीयनपुर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शनिवार को प्रखर सामाजिक सेवा समिति द्वारा कन्या पूजन और फलाहार का आयोजन किया गया।
सबसे पहले सभी कन्याओं का पूजन किया गया, और चरण स्पर्श कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संकल्प भी दोहराया गया।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी आज़मगढ़ मण्डल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि- नारि शक्ति का रूप होती है, हम सबको सम्मान करना चाहिए।
प्रखर सामाजिक सेवा समिति की वींग जिला अध्यक्ष शिवांगी गौंड ने कहा कि-- आज योगी सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास उस वक्त तक सार्थक नहीं होगा, जब तक की समाज के लोग अपनी सोच न बदलें।
जिलाध्यक्ष नीतीश जायसवाल ने कहा कि- प्रखर सामाजिक सेवा समिति महिलाओं के सम्मान के प्रति हमेशा तत्पर रही है, इस समिति में नारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, और आज उसी का नतीजा है कि- प्रखर सामाजिक सेवा समिति हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा में बनी रहती है।
प्रबंधक राजवंत सिंह ने कहा कि- नवरात्र आदि शक्ति की साधना का ऐसा उत्सव हैं, जिसमें नारी शक्ति की आराधना की जाती है। वैसे तो कन्या सदैव वंदनीय हैं, लेकिन पर्व पर इनका पूजन और भोज का विधान है।
अंत मे उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ बैठकर फलाहार किया।
इस अवसर पर अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, योगेन्द्र सिंह, विजय सिंह, प्रबंधक राजवंत सिंह, मिथलेश चौरसिया, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सुमन सिंह, अमितलता सिंह, अंजना सिंह, नीलम सिंह,
सुमन सिंह लता सिंह, निरुपमा पाठक, वंदना पांडेय, उदय मोदनवाल, विशाल रावत, फुरकान खान, परवेज आलम, सुरेंद्र पटवा,अजय पाठक, शाहनवाज खान, तारिक खान, सुनील सोनी, डब्लू गुप्ता, नेहाल मेहंदी, शिवम राय, आदि लोग उपस्थित रहे।