Breaking News

मदरसा जामिया अल तय्यबात हिफज कुरआन के कक्ष और लाइब्रेरी कक्ष का हुआ उद्घाटन समारोह का आयोजन ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर 

सरायमीर- मदरसा जामिया अल तय्यबात हिफज कुरआन के कक्ष और लाइब्रेरी कक्ष का हुआ उद्घाटन समारोह का आयोजन ।विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र के तोवां गांव में स्थित मदरसा जामिया अल तय्यबात में शनिवार को शेख अब्दुल्लाह के हाथों और अब्दुर्रहमान के हाथों लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन किया गया उसके बाद सुचारु रूप बच्चियों के द्वारा कुरआन पाक की तेलावत और नाते पाक पढ़कर शुभारंभ किया मौलाना उमर असलम इस्लाही ने कहा कि कभी भी वह कौम व व्यक्ति तबतक तरक्की नहीं कर सकता। जबतक उसके पास कार्य करने का खाका ना हो। इस मदरसा के इंतजामिया के पर अल्लाह का शुक्र के की कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरा खाका तैयार है। जिससे इस मदरसे बच्चियां शिक्षा हासिल कर गांव देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।प्रोफेसर डॉ. अलाउद्दीन इस्लाही ने कहा कि बच्चियाँ सिर्फ आलिम फाजिल कर तरक्की नहीं कर सकती उनको उनको हाईस्कूल इंटरमीडिएट और विभिन्न डिग्री भी दिलानी चाहिए जिससे वह हर मैदान में देश के लिए काम कर सके।अधिवक्ता अध्याय प्रसाद ने कहा कि यह मेरे दिल में बसा है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे।विधायक आलम बदी ने कहा कि इस स्कूल के इंतजामिय ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना अतिकुर्रहमान अध्यक्षता शेख अब्दुल्लाह ने किया।अंत में मौलाना असगर इस्लाही ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए मदरसा की तरक्की के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल दिलशाद अहमद इस्लाही, हाजी सलाहुद्दीन, एहसान अहमद, अकील अहमद, मौलाना फैज अहमद इस्लाही मदरसा कमेटी के सदस्यगण, गांव क्षेत्र के शिक्षित व सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

और नया पुराने