आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 6:30 बजे के करीब भतीजे ने अपने चाचा को ईट से मारकर हत्या कर दी, इस सम्बंध में मृतक के परिवार ने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमा गांव निवासी रामबचन राम पुत्र स्व० रामदेव उम्र 69 वर्ष का जमीन को लेकर कई वर्षों विवाद से चल रहा था, जिसकों लेकर कई बार कहा सूनी हो चुका है।
मारपीट के दौरान रामबचन के भाई का पुत्र तीर्थराज पुत्र चंद्रभान उम्र 35 वर्ष ने इसी दौरान ईट से रामबचन के सर पर प्रहार कर दिया, जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मारपीट और हत्या होने की सुचना जैसे ही जीयनपुर पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने आरोपी सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, वही जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147/304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि- मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।