आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 अक्टूबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने समस्त उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग के शादी अनुदान के सत्यापन एवं सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत धनराशि का आवंटन प्राप्त हुआ है।
उक्त के क्रम में कोविङ-19 के दृष्टिगत भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत समस्त दिशा निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन हेतु अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) आजमगढ़ एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर सत्यापनोपरान्त रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें एवं अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की पुत्रियों की शादी हेतु आर्थिक सहायता हेतु खण्ड विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी की लाॅगिन पर लम्बित आवेदन पत्रों का सत्यापन कर डिजिटल से अग्रसारित कराते हुए हार्ड कापी कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त योजना से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मा0 मुख्यमंत्री के प्राथमिक कार्यक्रमों में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।