आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/इनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र/अवैध शराब माफियाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 14/10/2020 को उ0नि0 शंकर कुमार यादव,उ0नि0 अभिषेक सिहं मय हमराहियान द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुए कस्बा गोसाईगंज में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति चोरी की मो0सा0 हीरो होण्डा सी0डी0 डिलक्स से जिवली की तरफ से गोसाईगंज की तरफ आ रहा है इस सूचना उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराहियान को उक्त सूचना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए जिरिकपुर मोड़ पर पहुँच कर वाहन चेकिंग करने लगे । इसी दौरान एक ब्यक्ति मो0सा0 से आता हुआ दिखाई दिया । पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो नही रुका । पुलिस से घिरता देख अपने पास लिये तमन्चे से जान मारने की नियत से लक्ष्य कर पुलिस पार्टी के उपर फायर किया जिस पर पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए सावधानी पूर्वक घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र विशेसर यादव सा0 कुड़ियर थाना बरदह जनपद-आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी पर पकडे हुए ब्यक्ति के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सी0डी0 डिलक्स नम्बर-UP67F0417 बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में जांच पड़ताल किया गया तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त जितेन्द्र यादव उर्फ गुड़्डू थाना बरदह का हिस्ट्रीशीटर भी है । अभियुक्त से गहराई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मै व मेरा साथी *पिन्टू सेठ पुत्र रामनाथ सेठ निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ़* मिलकर मोटर साईकिल भिन्न भिन्न थाना क्षेत्र मे चोरी कर लाते है जिसे हम दोनो बेच कर जो पैसा मिलता है उससे अपना जिवकोपार्जन करते है । कुछ मोटरसाईकिल मेरा दोस्त पिन्टू सेठ काट कर पार्ट टू पार्ट बेचता है जो पैसा इसमे भी मिलता है हम दोनो आपस मे बराबर बराबर ले लेते है । आज मै इस चोरी की मोटर साईकिल को लेकर पिन्टू के घर जा रहा था और कुछ चोरी की मोटर साईकिल बेचने व काटने के लिए पिन्टू सेठ के घर के सामने दीवाल मे सटाकर बोरे से ढ़क कर रखा है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को साथ लेकर पिन्टू सेठ के घर ग्राम श्रीकान्तपुर पहुचे । जहां घर पर बैठा एक व्यक्ति दिखाई दिया । पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । जिससे मौके पर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पिन्टू सेठ पुत्र रामनाथ सेठ निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ़ बताया । पिन्टू सेठ से पुछताछ करने पर उसकी निशादेही पर उसके घर से चोरी की पाँच मो0सा0 बरामद हुआ । अभियुक्त पिन्टू सेठ के घर के अन्दर कमरे से मोटर साईकिल का कटा हुआ निम्न पार्ट क्रमशः टंकी-03 अदद हीरो होण्डा , टंकी-हीरो 01 अदद, टंकी-सुपर टंकी स्पेलेण्डर 01 अदद, टंकी-प्लेटिना 01 एक अदद, इंजन हीरो होण्डा नं0 (1) 03L15M24529 (2) 02L21M157383 (3) D10E260880 (4)इंजन-हीरो HA11EKG9L04497 व सिलेन्सर भिन्न मोटर साईकिलो की 6 अदद, टायर सहित पहिया-06 अदद , रिंम-03 अदद , हैण्डिल-02 अदद , लेग गार्ड-03 अदद, साकर तीन अदद आगे का व तीन अदद पीछे का कुल-06 अदद, सीट-02 अदद , एक अदद चेचिस नं0-03M16C03225 बरामद हुआ । बरामद मोटर साईकिल व पार्ट के सम्बन्ध मे वैध कागजात मांगा गया तो बताया कि यह सब चोरी की मोटर साईकिल व पार्ट है मेरे पास इसका कोई कागजात नही है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-234/2020 धारा 41/411/413/414/420/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.जितेन्द्र यादव उर्फ गुड़डू पुत्र विशेसर यादव निवासी ग्राम कुड़ियर थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
2.पिन्टू सेठ पुत्र रामनाथ सेठ निवासी ग्राम श्रीकान्तपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-234/2020 धारा 41/411/413/414/420/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ ।
*अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र विशेसर यादव का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं-1288/08 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं-1287/08 धारा 307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं-1286/08 धारा 307 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं-66/08 धारा 379/411 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं-907/08 धारा 379/411 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं-998/08 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0सं-1247/08 धारा 379/411 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0सं-273/08 धारा 406/411 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0सं-364/04 धारा 323,325 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
10. मु0अ0सं-755/08 धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
11. मु0अ0सं-230/09 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
12. मु0अ0सं-85/14 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
13. मु0अ0सं0-234/2020 धारा 41/411/413/414/420/307 भादवि व 3/25 A ACT थाना देवगांव आजमगढ
बरामदगी
1. छः अदद चोरी की मोटरसाइकिल
1. हीरो होण्डा सी0डी0 डिलक्स नम्बर -UP67F0417,चेचिस नं0 मिटा ,इंजन नं0 HA11EAA9B21136
2. हीरो H F डिलक्स - नम्बर UP 65 DF 9729 ,चेचिस नम्बर MBLHA11EUC9K11201,इंजन नं0 MA11EEC9K17409
3. सूजकी मैक्स 100 नम्बर -अस्पष्ट , चेचिस नम्बर 9807F067856 इंजन नम्बर –अस्पष्ट
4. यमहा क्रक्स नम्बर -UP 50 K 9047 , चेचिस नम्बर 04D5TS325573 ,इंजन नम्बर – अस्पष्ट
5. TVS स्टार सिटी नम्बर -P14A640 ,चेचिस नम्बर MD625NF1383H65667,इंजन नम्बर – अस्पष्ट
6. बजाज डिस्कवर नम्बर -UP 65Z8134,चेचिस नम्बर-DSVBLF08115,इंजन नम्बर-DSGBF08138
2. मोटरसाइकिल का कटा हुआ निम्न पार्ट
टंकी-03 अदद हीरो होण्डा , टंकी-हीरो 01 अदद, टंकी-सुपर टंकी स्पेलेण्डर 01 अदद, टंकी-प्लेटिना 01 एक अदद, इंजन हीरो होण्डा नं0 (1)-03L15M24529,(2)02L21M15738,3 (3)D10E260880,(4)इंजन हीरो HA11EKG9L04497 , व सिलेन्सर भिन्न मोटर साईकिलो की 6 अदद, टायर सहित पहिया-06 अदद , रिंम-03 अदद , हैण्डिल-02 अदद , लेग गार्ड-03 अदद, साकर-तीन अदद आगे का व तीन अदद पीछे का कुल 06 अदद, सीट-02 अदद , एक अदद चेचिस नं0 03M16C03225 ।
3. अवैध तमंचा व कारतूस , एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 शंकर कुमार यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 अभिषेक सिहं थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
3. का0 पंकज सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
4. का0 मनोज यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
*नोट:-उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा दस हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।
थाना- पवई
19 कि.ग्रा. अवैध गाँजा व एक मोटरसाईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व उ0नि0 सुनील कुमार सरोज उ0नि0 मनोज कुमार विश्वकर्मा मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान ग्राम मैनुद्दीनपुर निर्माणाधीन हाइवे पुलिया के नीचे पहुचा था कि तभी मिल्कीपुर बाजार की तरफ से एक मोटर साईकिल आती दिखाई दिया जिसे पास आने पर हम पुलिस वाले ने टार्च की रोशनी से आते हुए वाहन को रोकने का इशारा किये कि मोटर साईकिल सवार हम पुलिस वालो को अचानक एका एक देखकर मोटर साईकिल को पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास किया की हम पुलिस वाले उसे घेर मार कर पकड लिये तो देखा कि मोटर साईकिल के बायी ओर लगे पावदान की जाली मे एक प्लास्टिक की बोरी बधी हुई है पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर पकडा गया व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी ग्राम अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ बताते हुए मोटर साईकिल मे बधी बोरी मे गाजा होना बताया नियमानुसार सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से अवैध गाजा 19 किलो ग्राम बरामद हुआ तथा अभियुक्त को नियमानुसार समय करीब 00.45 बजे दिनांक 15.10.2020को 1. सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार करते हुए उ0नि0 श्री सुनील कुमार सरोज के लिखित तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 157/20 धारा 8/20 NDPS ACTविरुद्द उपरोक्त के पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण - पूछताछ पर बताया कि मेरा नाम सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू पुत्र तिलकधारी यादव निवासी अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ जिसके कब्जे से 19 किलो ग्राम नाजायज गाजा व एक अदद मोटर साईकिल नं0 UP62BQ9202 बरामद किया गया ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 157/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पवई जनपद आजमगढ
.आपराधिक इतिहास – गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास निम्नवत है –
1. मु0अ0सं0 136/15 धारा 406 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 153/17 धारा 392 भादवि थाना बरदह जनपद आजगढ
3. मु0अ0सं0 157/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोब बन्द क्रिया कलाप अधिनियम थाना बरदर जनपद आजमगढ
4. मु0अ0सं0 583/17 धारा 379 भादवि थाना खेतासराय जनपद जैनपुर
5. मु0अ0सं0 585/17 धारा 392 भादवि खाना खेतासराय जनपद जैनपुर
6. मु0अ0सं0 1106/17 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द क्रिया कलाप अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जैनपुर
7. मु0अ0सं0 657/17 धारा 307,419,420,467,468,471 भादवि थाना चन्दवक जनपद जैनपुर
8. मु0अ0स0 658/17 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
9. मु0अ0सं0 157/17 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पवई जनपद आजमगढ
थाना मुबारकपुर
मुबारकपुर पुलिस ने 05 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
आज़मगढ़। आज दिनांक15.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व उ.नि. अश्वनी कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर मय हमराह द्वारा पर मु0अ0सं0- 215/20 धारा 147,323,325,506,452,336,379भा.द.विसे सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण 1. अमरजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह 2. दारा सिंह पुत्र जगदीश सिंह 3. अजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह 4. अभिषेक सिंह पुत्र बच्चा सिंह 5. अश्वनी सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासीगण डीह थाना मुबारकपुर आजमगढ़को ग्राम डिलिया मोड के पास से समय- 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्तगण उपरोक्त पूछताछ से बता रहे है कि हम लोगो का जमीनी विवाद है हमारे जमीन पर कब्जा करना चाहते है हम लोगो ने इंकार किया किया तो मेरे उपर फर्जी कहानी बनाकर मुकदमा किये है ।
थाना-बरदह
बरदह पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
आज़मगढ़। आज दिनांक 15.10.2020 को उपनिरीक्षक आसिफ मैं हमराही यान द्वारा मुखबिर की मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 60 बटा 2020 धारा 323 504 308 452 326 भादवि से संबंधित अभियुक्त वीरेंद्र यादव पुत्र विजय प्रसाद यादव निवासी ग्राम लीलाई थाना बरदा जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त कहां कहां बनाए गए नए कंटेनमेंट जोन।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2020 को संपूर्ण प्रदेश में रिओपन के संबंध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि दिनॉक 12 अक्टूबर 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1.मुहल्ला हरबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2.मुहल्ला हरबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3.राजस्व ग्राम उकरौड़ा, तहसील सदर, 4.राजस्व ग्राम रानीपुर सठियांव, तहसील सदर, 5.राजस्व ग्राम घोरठ, तहसील सदर, 6.राजस्व ग्राम चकनोनिया, तहसील निजामाबाद में व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1.जिलाधिकारी, आजमगढ़ आवास के आस पास का क्षेत्र, हरबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2.विरेन्द्र मिश्रा के घर के आस पास का क्षेत्र, हरबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3.विनय सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम उकरौड़ा, तहसील सदर, 4.बलराम के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम रानीपुर सठियांव, तहसील सदर, 5.प्रदीप सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम घोरठ, तहसील सदर, 6.रामाश्रय के मकान के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम चकनोनिया, तहसील निजामाबाद का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फर्म्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
कहां-कहां हुई कंटेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त, पढ़े विस्तृत खबर।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-चन्द्रभान के घर से नागेन्द्र के घर तक, सहनूपुर, सगड़ी, 2-रबी वर्मा के घर के आस पास, दौलताबाद, सदर, 3-दया सागर के घर के आस पास, हरिऔध नगर कालोनी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 4-राजन भारद्वाज के घर के आस पास, सरायसादी, सदर, 5-राकेश के घर के आस पास, आजमपुर, सदर, 6-सत्यप्रकाश के घर के आस पास, शहबाजपुर, सदर, 7-अशोक के घर के आस पास, शिवाजी नगर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-रवीकान्त को आवंटित राजकीय आवास के आस पास, आफिसर कालोनी, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन द्वारा जारी अनलाक-5 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।
मण्डल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2020 का आयोजन सम्पन्न।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- कृषि उत्पादन आयुक्त, आलोक सिंहा की अध्यक्षता में प्रदेश के 06 मण्डल (गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़) के 22 जनपदों में वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2020 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि निवेश, पराली प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान क्रय केन्द्र, एफपीओ के माध्यम से कृषकों को जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने आदि की समीक्षा की गयी।
आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ विजय विश्वास पन्त द्वारा एनआईसी आजमगढ़ में उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने समस्त मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करायें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत लाभार्थियों के लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ विजय विश्वास पन्त ने बताया कि मऊ जनपद में सोलर पम्प के मरम्मत कराने की समस्या आ रही है। इसी प्रकार पाली हाउस में अनुदान 50 प्रतिशत है, उसे और बढ़ाने की मांग की गयी है। उन्होने कहा कि इन्दारा रजवाहा को दोहरी घाट पम्प कैनाल से जोड़ने की व्यवस्था की जाय, जिससे कि उसका प्रवाह निरन्तर हो सके। बलिया जनपद में मक्के का क्रय केन्द्र बनाया जाय। म्यूरिएट आफ पोटाॅस को सहाकारिता के क्षेत्र में विपणन की व्यवस्था की जाय।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने कृषि उत्पादन आयुक्त को अवगत कराया कि जनपद में उर्वरक केन्द्र की दुकानों पर ई-पाॅस मशीन खराब होने पर उसकी मरम्मत प्रत्येक माह के 09 व 24 तारीख को ई-पाॅस मशीन कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा की जाती है, ई-पाॅस मशीन के कम्पनी के प्रतिनिधियों को जनपद में निरन्तर कैम्प कर ई-पाॅस मशीन को बनाने हेतु निर्देशित करें। इसी के साथ ही उन्होने अवगत कराया कि जनपद में पशुपालन विभाग की 26 गोशालाएं हैं, जिसके संचालन के लिए 300 सफाई कर्मी लगाये गये हैं, गोशालाओं पर गो-सेवक रखने के लिए गाइडलाइन भेजा गया है। आगे उन्होने बताया कि जनपद में काफी दिनों से डीडी कृषि का पद रिक्त चल रहा है, जिससे कृषि कार्याें में बाधा आ रही है।
आगे प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि पराली के अवशेष को जलाने से रोकने के लिए निगरानी समिति बनायी गयी है एवं कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गयी है, जनपद में पराली को जलाने से रोकने के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गयी है। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष पराली के अवशेष को जलाये जाने के सम्बन्ध में 16 एफआईआर एवं 35000 जुर्माना लगाया गया था।
इसी के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा प्रगतिशील किसान देवेन्द्र नाथ राय, निवासी ठेकमा, से बातचीत की गयी, जिसके दौरान प्रगतिशील कृषक द्वारा बताया गया कि फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्य कर रहा हुॅ, जिसके अन्तर्गत गेहुॅ की बुआई हैप्पी सीडर के द्वारा करता हुॅ, जिससे 74 कु0 प्रति हे0 का उत्पादन प्राप्त किया हुॅ एवं धान की कटाई कम्बाईन हार्वेस्टर से करता हुॅ। इसी के साथ ही प्रगतिशील किसान द्वारा अवगत कराया गया कि फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जानी वाली कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम अथवा स्ट्रारीपर अथवा स्ट्राटेक एवं बेलर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर है, उनके हार्स पावर कम होने से उक्त मशीनों का संचालन करने में उपयुक्त नही है, अतः बैंकों से वित्तीय सहायता के लिए 05 एकड़ जमीन के बन्धक की बाध्यता को 01 एकड़ किये जाने की मांग कृषकों की तरफ से की गयी, क्योंकि इस जनपद में अधिकतर किसान सीमान्त किसान हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, संयुक्त कृषि निदेशक सुरेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह उपस्थित रहे।
अब मरीज की कॉल पर पहुंचेगी सबसे नजदीक मौजूद एम्बुलेंस: डीएम
जिले की सभी एम्बुलेंस में लगा जीपीएस सिस्टम किया गया अपग्रेड।
जिले में 108, 102 और एएलएस की मौजूद हैं 105 एम्बुलेंस।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अब मरीज के काल करने पर उसके सबसे नजदीक मौजूद एम्बुलेंस पहुंचेगी, क्योंकि सभी एम्बुलेंस में लगे ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) को अपग्रेड कर दिया गया है।
जिले की एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डाॅ0 एके सिंह ने बताया कि जीपीएस सिस्टम अपग्रेड करने का एकमात्र उद्देश्य एम्बुलेंस की लोकेशन और कॉलर की लोकेशन में तालमेल बनाना है। जितनी सटीक जानकारी दोनों के बारे में हो सकेगी एम्बुलेंस उतनी ही शीघ्रता से पहुंच सकेगी। अपग्रेड होने से यह काम आसान हो गया है। इससे आम लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सकेगी और समय रहते उनकी जान बचाई जा सकेगी।
108 और 102 नम्बर एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने बताया कि एम्बुलेंस में लगे जीपीएस सिस्टम को लगभग तीन माह पहले (जुलाई 2020) से ही एक-एक कर अपग्रेड किया जा रहा था। अब लगभग सभी में सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया। हालांकि थोड़ी-बहुत दिक्कत आती है लेकिन टेक्नीशियन उसका समाधान कर लेते हैं।
जीपीएस सिस्टम अपग्रेड होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब मरीज के लिए दूर की नहीं नजदीक की एम्बुलेंस भेजी जाएगी। जैसे ही कालर फोन लगाएगा जो एम्बुलेंस तुरंत उसके नजदीक रहेगी वही पहुंच जाएगी। अभी तक कालर के फोन करने पर यह देखा जाता था कि कौन सी एम्बुलेंस किस लोकेशन पर है लेकिन अब जीपीएस सिस्टम ही बता देगा कि यही एम्बुलेंस सबसे नजदीक है। और उसे ही मौके पर भेज दिया जाएगा। इससे मरीज के समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 108 की 51 एम्बुलेंस, 102 की 52 एम्बुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की दो एम्बुलेंस, कुल मिलाकर 105 एम्बुलेंस हैं। सभी अपग्रेड हो चुकी हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जीयनपुर रेप पीड़िता को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने पीड़िता की माँ को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार का दिया चेक।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- दिनांक 30 सितम्बर 2020 को तहसील सगड़ी के अन्तर्गत नगर पंचायत जीयनपुर निवासी मो0 सरफराज (काल्पनिक नाम) मोहल्ला कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर की पुत्री के साथ बलात्कार की घटना घटी थी।
पुत्री की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल से बीएचयू को रेफर कर दिया गया, जहाँ पर उसका इलाज चला, वर्तमान समय में इलाज से सुधार होने पर वह अपने निवास स्थान कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर में आ गयी है।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पीड़िता के ईलाज के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह द्वारा पीड़िता की मां को आर्थिक सहायता के रूप में 50,000- रू0 का चेक प्रदान किया गया।
15 अक्टूबर 2020 को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर रूप में मनाया गया।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने अवगत कराया कि आज दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर रूप में मनाया गया, जिसके अन्तर्गत समस्त 1871 ग्राम पंचायतों में/विद्यालयों/ ऑगनबाड़ी/सेन्टरों पर निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों बच्चों एवं अनुसूचित बस्तियों में साबुन दान एवं हैण्ड वाशिंग का अभ्यास कराया गया।
इसी के साथ ही सभी विकास खण्ड स्तरीय/ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारीगण एवं जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए विश्व धुलाई के कार्यक्रम कराया गया एवं गरीबों को साबुन दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
धरना-प्रदर्शनों/ जुलूसों/आन्दोलनों/सार्वजनिक कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में दिये गये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में देशव्यापी लाकडाउन के सम्बंध में भारत सरकार द्वारा कतिपय गतिविधियों को प्रारम्भ करने के सम्बंध में दिशा निर्देश (री-ओपन) तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा त्योहारों के सम्बंध में जारी एसओपी/गाइडलाइन में निर्दिष्ट दिशा निर्देशों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में लागू करते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
जनपद में वर्तमान में विभिन्न दलों/संगठनों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन दिये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हिन्दू समुदाय का पवित्र त्योहार नवरात्रि दिनॉक 17 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ होकर दिनॉक 25 अक्टूबर 2020 को दशहरा (विजयदशमी) के पर्व के साथ समाप्त होगा, नवरात्रि के पर्व पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है तथा विजयादशमी के पर्व पर इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है, दिनॉक 30 अक्टूबर 2020 को मुस्लिम समुदाय का त्योहार बारावफात मनाया जायेगा तथा इसी क्रम में दिनॉक 31 अक्टूबर 2020 को वाल्मिकि जयंती, दिनॉक 12 नवम्बर 2020 को धनतेरस, दिनॉक 13/14 नवम्बर 2020 को दीपावली का त्योहार, दिनॉक 15 नवम्बर 2020 को गोवर्धन पूजा, दिनॉक 16 नवम्बर 2020 को भैया दूज, दिनॉक 20 नवम्बर 2020 को छठ पूजा तथा 30 नवम्बर 2020 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व का भी आयोजन किया जायेगा। इसी बीच शासन द्वारा आयोजित किये जाने वाली परीक्षाओं का प्रस्ताव प्राप्त होने पर विभिन्न तिथियों में इनका भी आयोजन कराया जाना होगा। इस सम्बंध में धरना-प्रदर्शनों/ जुलूसों/आन्दोलनों/सार्वजनिक कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में दिये गये महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह समाधान हो गया है कि कुछ असामाजिक, अवांछनीय, शरारती व समाज विरोधी तत्व आसन्न त्योहारों व अन्य विविध आयोजनों के समय असामाजिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों द्वारा शांति भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।
जनपद में शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपरोक्त असामाजिक एवं शरारती तत्वों के विरूद्ध निवारक कार्यवाही की त्वरित आवश्यकता हो गयी है। इस हेतु अन्य उपचार सीधे उपलब्ध न होने की दशा में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत आदेश प्रसारित करने के पर्याप्त आधार हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किये हैं, जो आज की तिथि से तात्कालिक प्रभाव से जनपद आजमगढ़ की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत लागू होगा।
यह आदेश जनपद की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आदेश का प्रभावी माध्यमों के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद आजमगढ़ अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।
चूंकि उपरोक्त आदेश को तत्कालिक प्रभाव से पारित करने की आवश्यकता है और समय की कमी है। अतः यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किये जा रहे है, यदि कोई व्यक्ति इस आदेश के सम्बन्ध मे आवेदन करना चाहे या छूट या शिथिलता चाहे तो वह जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन या सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन कर सकता है, जिस पर सम्यक् सुनवाई/विचारोपरांत आवेदन के सम्बन्ध मे समुचित आदेश पारित किये जा सकेगें। इस आदेश का उल्लघंन विभिन्न अधिनियमों में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध के साथ-साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत भी दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश दिनॉक 10 दिसम्बर, 2020 तक अथवा शासन से इस सम्बंध में कोई अन्य निर्देश प्राप्त होने तक जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिसन के माध्यम से समस्त जनपदों में युवाओं को रोजगार स्व रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण केंद्र चलाये जा रहे है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बृहद प्रचार-प्रसार के लिये कौशल सतरंग कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक तथा एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओ का प्रचार-प्रसार वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।
एलईडी वैन विभिन्न जनपदों से होते हुए मऊ के रास्ते आज दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को आजमगढ़ जनपद में प्रवेश किया। एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक टीम सिधारी होते हुए विकास भवन आजमगढ़ पहुंची, जहां परियोजना निदेशक द्वारा एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, अगले गंतव्य स्थलों भवरनाथ, बिलरियागंज बाजार, जीयनपुर एवं लाटघाट बाजार के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, संयुक्त निदेशक शिक्षु एवं प्रशिक्षु, जिला समन्वयक अशोक कुमार, राजेश सिंह एमआईएस मैनेजर धीरज सिंह, रविन्द्रर यादव, मिन्हाजुद्दीन कौसर, अभिषेक सिंह, संजय राजभर, साकिब अहमद एवं विकास भवन के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति (गो आश्रय स्थल) जनपद आजमगढ़ की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है।
समस्त विकास खंडो पर विश्व महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ तथा समस्त विकास खंडो पर विश्व महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में श्रीमती नीलम सोनकर पूर्व सांसद लालगंज आजमगढ़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण व नई कृषि नीति 2020 पर चर्चा करते हुए बताया कि यह नीति लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए अत्यंत ही हितैषी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 आरके सिंह प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र ने की। जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश चन्द गुप्ता ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समूह बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रवासी स्वजनों के क्षमता अभिवृद्धि हेतु समन्वित कृषि प्रणाली विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया।
प्रगतिशील सफल कृषि उद्यमी वंश गोपाल सिंह, प्रो0 जय भारत नर्सरी आजमगढ़ द्वारा नर्सरी उत्पादन के क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए तकनीकी जानकारी दी गई। सुश्री जयंती राजभर ने महिलाओं को और ज्यादा अधिकार देने हेतु अपील की, जिससे कि वो आत्मनिर्भर बन सके।
महिला किसान दिवस पर कुछ सफल महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरस्कृत किया गया, उनमें सुशीला देवी, सरोजनी, लक्ष्मी व किरन सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी महिला किसानों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें दयाल फर्टीलाइजर द्वारा प्रदत्त सल्फर, सूक्ष्म पोषक तत्व मिश्रण आदि तथा इफ्फको की तरफ से वेस्ट डिकम्पोजर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डाॅ रुद्र प्रताप सिंह, डॉ रणधीर नायक, राणा पीयूष कुमार सिंह, उपमन्यु सिंह, हरिनाथ यादव, डॉ सी एल शर्मा आदि ने किसान महिलाओं को विभिन्न विषयों पर तकनीकी जानकारी दी। कुल 50 से अधिक किसान महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने खाद्य विभाग बिलरियागंज धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल द्वारा खाद्य विभाग बिलरियागंज धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी सुश्री श्वेता पाण्डेय विपणन निरीक्षक, मय स्टाॅफ उपस्थित मिली। इसी के साथ ही खाद्य विभाग जीयनपुर धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी संतोश यादव, विपणन निरीक्षक मय स्टाफ सहित उपस्थित मिलें। उक्त केंन्द्रों पर खरीद सम्बन्धित व्यवथाएॅ पूर्ण है। केंन्द्र पर साफ-सफाॅई की व्यवस्था पूर्ण है। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ था, जिस पर टोल-फ्री नम्बर अंकित है। केंन्द्र पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, दरी एवं पीने का पानी की व्यवस्था पूर्ण है। बोरा 10 गाॅठ स्टेशनरी, इलेक्ट्राॅनिक काँटा, विनोईंग फैन, सिलाई मशीन, छन्ना एवं नमी मापक यन्त्र व्यवस्थायें पूर्ण है। केन्द्र पर धान खरीद हेतु धनराशि की व्यवस्था पी0एफ0एम0एस0 द्वारा की जानी है। केन्द्र पर धान की अभी आवक नहीं है। केन्द्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सैनीटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने एवं 02 मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ केंन्द्र पर आवक होते ही तेजी से खरीद प्रारम्भ करने तथा पंजीकरण बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी के साथ ही खाद्य विभाग मुबारकपुर धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ था। जिस पर टोल-फ्री नम्बर अंकित है। बोरा 10 गाॅठ, स्टेशनरी, स्टेशनरी, इलेक्ट्राॅनिक काँटा, विनोईंग फैन, सिलाई मशीन, छन्ना एवं नमी मापक यन्त्र व्यवस्थायें पूर्ण है। केन्द्र पर धान खरीद हेतु धनराशि की व्यवस्था पी0एफ0एम0एस0 द्वारा की जानी है। केन्द्र पर धान की अभी आवक नहीं है।
धान के खेतों मे अभी पानी दिख रहा है। धान के खेत में नमी होने के कारण फसल की कटाई नहीं हो रही है। केन्द्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सैनीटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने एवं 02 मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ केन्द्र प्रभारी को निर्देषित किया गया कि आवक होते ही खरीद प्रारम्भ करे, एवं कृषक पंजीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
धान के खेतों मे अभी पानी दिख रहा है। धान के खेत में नमी होने के कारण फसल की कटाई नहीं हो रही है। केन्द्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सैनीटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने एवं 02 मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ केन्द्र प्रभारी को निर्देषित किया गया कि आवक होते ही खरीद प्रारम्भ करे, एवं कृषक पंजीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
विकास खण्ड पल्हनी, मुबारकपुर एवं रानी की सराय में स्थित 06 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर (आईएएस) गौरव कुमार द्वारा विकास खण्ड पल्हनी, मुबारकपुर एवं रानी की सराय में स्थित 06 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
उक्त धान क्रय केंद्रों पर समस्त सूचनाएं प्रदर्शित करता हुआ बैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई।
ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त संबंधित धान क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों के लिए पानी की व्यवस्था, सैनिटाइजर, बोरे इत्यादि पर्याप्त मात्रा में रखने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि जिन किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है, वे अपना धान इन क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं।