आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर में सुअरों का आतंक इतना अधिक हो गया है की प्रत्येक नगरवासी इस समस्या से अत्यंत परेशान है । सुअरों की संख्या इतनी अधिक है की सुअर अनियंत्रीत होकर लोगों के घरों में अपना बसेरा बना लिया है साथ ही कस्बे के मस्जिदों ,मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों में घुस जाती है जिससे नगर वासियों में काफी रोष व्याप्त है । कस्बे की सड़कों पर चलना मुहाल हो गया है ।
समाजसेवी नेहाल मेहदी नें कहा की पूर्व में कई बार इस समबन्ध में नगर पंचायत कार्यालय को अवगत कराया गया लेकिन इसको रोकने के लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया । परेशान नगर वासियों नें एसडीएम को और थाने पर भी कई बार दरखास्त दिया परंतु प्रशासन की ओर से भी कोई ठोस कारवाई नहीं हुई जिसके चलते सुअर मालिकों का हौसला बढता गया और आज लगभग 200 की संख्या में सुअर पूरे कस्बे में घूमा करती है और लोगों के घरों में घूस रही है ।
विगत पीस मीटिंग में कोतवाली जीयनपुर में नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा यह मुद्दा कोतवाल और सीओ सगड़ी के समक्ष रखा गया जिस पर दोनों अधिकारीयों नें कारवाई का आश्वासन दिया है अब देखना है की नगर वासियों को इस गंभीर समस्या से प्रशासन निजात दिलाता है या सुअरों का प्रकोप इसी तरह बना रहता है ।