आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- अध्यक्षा नीलामी समिति, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय सं0 1 आजमगढ़ अल्पना ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के शेष अवधि के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थित 17 दुकानों की नीलामी मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को अपरान्ह 2ः00 बजे जनपद न्यायालय आजमगढ़ के नवीन भवन हाल आफ जस्टिस में सम्पन्न किया जायेगा।इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय एवं स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थ्ति हों। नीलामी से संबंधित विस्तृत सूचना दिनांक 28 अक्टूबर 2020 तक जनपद न्यायालय आजमगढ़ के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं अथवा न्यायालय के वेबसाईट district.ecourts.govt.in/azamgarh पर देख सकते हैं।
