Breaking News

कहाँ कहाँ कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही हुई समाप्त पढ़े विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1- संजय श्रीवास्तव के घर के आस पास, राहुल नगर मड़या, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-रमज्ञा के घर के आस पास, गम्भीरबन, सदर, 3-दीपक पाण्डेय के घर के आस पास, बिहरोजपुर, सदर, 4-बाबा बैजनाथ पीजी कालेज अवासिय परिसर, अमनावे, मार्टीनगंज, 5-अनूसुचित जाति, बस्ती, असई मोलनापुर, मार्टीनगंज, 6-आबादी खास तम्मरपुर, मार्टीनगंज, 7-श्याम कन्हैया के घर के आस पास, महुवारी, मार्टीनगंज, 8-अनूसुचित जाति बस्ती, छित्तेपुर, मार्टीनगंज, 9-राजेश भारती के घर के आस पास, उदपुर, फूलपुर, 10-वेदप्रकाश के घर के आस पास, टिकरिया मध्धुखान, निजामाबाद, 11-वकील के घर के आस पास, वार्ड नं0-12 पठान टोला, नगर पंचायत सरायमीर, 12-अनुसूचित जाति बस्ती, फत्तनपुर, निजामाबाद, 13-कार्तिक के घर के आस पास, कटफोरी जिगनी, मेंहनगर, 14-सामान्य बस्ती, सपनहर रूद्रपुर, मेंहनगर, 15-यादव बस्ती, कटफोरी जिगनी, मेंहनगर, 16-यादव बस्ती, शरदारगंज, मेंहनगर, 17-गजेन्द्र बहादुर के घर के आस पास, पल्हनी, सदर, 18-अभिलेश अग्रवाल के घर के आस पास, सदावर्ती, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 19-राजाराम के घर के आस पास, कोलबाजबहादुर, सदर, 20-अनन्त विश्वकर्मा के घर के आस पास, तिवारीपुर, सदर, 21-रजनीश के घर के आस पास, लछिरामपुर, सदर, 22-रामजनम गौतम के घर के आस पास, बोहान सेमा सदर, 23-त्रिभुवन के घर के आस पास, नीबी बुजुर्ग, सदर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। 

और नया पुराने