Breaking News

2 किलो 200 ग्राम गाजा नाजायाज के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वाछित/इनामिया/अवैध शराब माफियाओ की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.10.2020 को उ0नि0 जाफर खान मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्तगण मे भ्रमणशील होकर बैठौली पर मामूर थे कि उसी समय  विश्वस्त सूत्र  से पता चला कि एक व्यक्ति शाहगढ़ की तरफ से नाजायज गांजा लेकर आ रहा है । सूचना पर उ0नि0 मय हमराहीगण के साथ लेकर शाहगढ़ से 500 मीटर पहले रेलवे क्रासिंग को जाने वाले मार्ग तिराहा पर पहुचकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर मे एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई  दिया  पास आने पर उक्त व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 17.15 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से 2.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिल सोनकर S/0भोला सोनकर निवासी तिवारीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 178/20 धारा 8/20 NDPS Act  पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अनिल सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी तिवारीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ ।   

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 178/20 धारा 8/20 NDPS Act  थाना सिधारी आजमगढ़

बरामदगी

2kg 200g गांजा  
*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी आजमगढ़ ।
3. का0 अरविन्द चौबे थाना सिधारी  आजमगढ़ ।
4. का0 अमलेश सिंह  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने