Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वान्छित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये गये अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.10.2020 को थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा हत्या,लूट, डकैती,जिला बदर, वाछिंत, वारण्टीं, इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपराधियो के तलाश व दविश करते हुए मार्टिनगंज बाजार में  मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकिल से 02 व्यक्ति भादो की तरफ से पक्की सड़क मार्ग से ग्राम चितारा महमूदपुर आ रहे हैं,जो गौ तस्कर हैं एवं उनके पास अवैध असलहा हैं |
सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज मय पुलिस बल के चितारा महमूदपुर रोड़, भादो मोड़ से भादो जाने वाले मार्ग पर निकासीपुर माइनर पुलिया के पास  पहुंच कर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि कुछ ही देर मे भादो की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार 02  व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये । जैंसे ही मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति निकासीपुर माइनर पुलिया के करीब पहुँचे कि पुलिस बल ने रुकने का इशारा किये कि पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल को पीछे की तरफ मोड़ा कि मोटरसाइकिल लडखड़ा गयी तभी पीछे बैठे व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से कूदकर पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत से लिये हुए तंमचे से फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा सिखलाये हुए तरिके से अपना बचाव कर हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके उक्त व्यक्ति को समय 4.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा | पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे निवासी ग्राम चितारा महमुदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया जिसकी जामा तालाशी से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस ,एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । फरार अभियुक्त का नाम पता पूछने पर सद्दू पुत्र सिराजुल निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया | गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 168/20 धारा 307 भादवि 2. मु0अ0सं0-169/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे  निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद खोखा कारतुस .315 बोर 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-168/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-169/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  थाना दीदारगंज  जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

(1) मु0अ0स0 170/17 धारा 147/149/323/504/506/354क भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ 
(2) मु0अ0स0- 30/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
(3) मु0अ0स0  130/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज आजमगढ ।
(4) मु0अ0सं0 168/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
(5) मु0अ0सं0 169/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  थाना दीदारगंज  जनपद आजमगढ़

नाम पता फरार अभियुक्त

सद्दू पुत्र सिराजुल सा0 चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र  कुमार सिह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
3. का0 मोनू यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
4. का0 मनीश खरवार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
5. का0 दिवाकर सिह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
6. का0 उमाशंकर पटेल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने