Breaking News

अपना दल एस की जनपद स्तरीय मासिक बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। अपना दल एस की जनपद स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर कॉलेज बनहरा चांदपट्टी के  प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने किया, मुख्य अतिथि रामदरस पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में आमिर हमजा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, विनोद साहनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यूवा मंच  श्रमिक मंच ,जय मुकुंद पटेल प्रदेश सचिव शिक्षक मंच रहे, संचालन जिला महासचिव इंद्रेश दुबे ने किया।
बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार पंचायत चुनाव रहा।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच राशिद अहमद, जिला उपाध्यक्ष बाबू राम यादव, अभिषेक मिश्रा, जिला सचिव नरेंद्र प्रकाश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म पटेल, विश्वनाथ यादव, डॉक्टर लालचंद भारती, गौतम बौद्ध, संजय सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता मातबर सिंह पटेल, धीरज यादव, अनिल यादव, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही  और चार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अंत मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने