Breaking News

विभिन्न ग्राम में रहने वाले छात्रों एवं पेंशनरों द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समस्त वर्गों की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लाभार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक अपडेशन/संशोधन किये जाने की सुविधा हेतु जनपद में स्थित आधार केन्द्रों की जानकारी हेतु वेबसाइट http://appointments.uidai.gov.in/EACenter/aspx से अवगत कराया गया था। जिसमें अधिकांश आधार संशोधन हेतु खोले गये आधार केन्द्र अथवा जनसेवा केन्द्र कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बन्द चल रहे हैं। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि जनपद के साथ-साथ तहसील, ब्लाक एवं विभिन्न ग्राम में रहने वाले छात्रों एवं पेंशनरों द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। इसके लिए यदि विभिन्न कस्बों, तहसीलों के साथ-साथ समस्त ब्लाकों में आधार संशोधन/अपडेशन केन्द्र की व्यवस्था किया जाना उचित होगा। इस सम्बन्ध में यह भी उचित होगा कि समस्त जनपदों/तहसीलों/विकास खण्डों के साथ-साथ अधिकांश शिक्षण संस्थानों में आधार कार्ड संशोधन एवं आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक कराये जाने हेतु कैम्प खुलवाने की व्यवस्था कर दी जाये। 
जिलाधिकारी ने उपरोक्त के सन्दर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने स्तर से सम्बन्धित विभिन्न कस्बों, तहसीलों, ब्लाकों, बैंकों एवं डाकघारों आदि में आधार संशोधन/अपडेशन केन्द्र खुलवाने तथा पूर्व से संचालित केन्द्रों का नियमानुसार संचालन कराने का कष्ट करें, जिससे कि जनपद में निवासरत पेंशन धारकों तथा छात्र-छात्राओं को अपने आधार कार्ड को अपडेशन कराने में कोई कठिनाई न हो, जिससे कोई पात्र पेंशन धारक व छात्र/छात्र योजना से वंचित न हो।


और नया पुराने