Breaking News

जनपद के सभी 22 विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 अक्टूबर-- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा लैंगिक अपराध एवं लैंगिक दुव्र्यवहार, महिला आत्म सुरक्षा एवं सामाजिक कुरूतियां यथा-लिंगभेद, दहेज प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिका अशिक्षा, साईबर सुरक्षा आदि के विषय में जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह के दिशा-निर्देश में जनपद के सभी 22 विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक विकास खण्ड में 60 से लेकर 80 क्लबों के महिला मंगल दल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। 

इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी सठियांव नीलिमा गुप्ता विकास खण्ड सठियांव के सभागार में उपस्थित महिला मंगल दल एवं महिला पीआरडी को लैंगिक अपराध एवं लैंगिक दुव्र्यवहार, महिला आत्म सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।
इसी के साथ ही उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान प्रथम चरण में 17 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 तक चलेगा, इसके बाद मिशन शक्ति अभियान आगे भी अनवरत 180 दिन तक चलता रहेगा। उन्होने कहा कि महिला मंगल दल व महिला पीआरडी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर उन महिलाओं/बालिकाओं सहायता करें, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है, इसी के साथ ही उनकी समस्याओं को भी दूर करें। 
इसी के साथ ही उन्होने कहा कि हर गलत कार्य का विरोध करें, अच्छे कार्याें का सम्मान करें, अपने आप को किसी से कमजोर न समझें, अपने बेटियों को शिक्षित करें, जिससे वो सशक्त होकर समाज में अपनी एक पहचान बना सकें।

और नया पुराने