Breaking News

विकास खण्ड अहिरौला में ग्रामीण पूर्ण निर्माण संस्था बिलारी आजमगढ़ में किशोरियों के साथ बैठक करायी गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 अक्टूबर-- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचलित विशेष अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड अहिरौला में ग्रामीण पूर्ण निर्माण संस्था बिलारी आजमगढ़ में किशोरियों के साथ बैठक करायी गयी। महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं अधिकारों के साथ-साथ लैंगिक हिंसा के रोकथाम व पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। 
इसी के साथ ही यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभागियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आर्थिक एवं कानूनी सहायता, रानी रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये ग्रामीण स्तर पर बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को लाभान्वित कराये जाने के लिये प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी के साथ ही महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शपथ भी दिलायी गयी। 
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, खण्ड विकास अधिकारी अहिरौला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने