आज़मगढ़।
रिपोर्ट- विशाल कुमार बुढ़नपुर
कप्तानगंज -थाना क्षेत्र के अंतर्गत पियरिया गांव में एक संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना क्षेत्र के पियरिया गांव निवासी लालचंद राजभर 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम अजोर रात को खाना खाकर घर के सामने रोजाना की भांति अपने पान की गुमटी के पास तख्त पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। लगभग 12:00 बजे तक अपने बिस्तर पर सोने नहीं पहुंचा।इसी दौरान मृतक की पत्नी मालती देवी बाहर आकर देखा तो तख्तसे 2 मीटर दूर औंधे मुंह गिरा पड़ा था। उसके मुख से ब्लड निकल रहा था , तथा शर्ट चौकी पर था इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है । वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा ।
मृतक के पास एक लड़का दो बच्चियां हैं जिनमें लड़का और एक बच्ची की शादी हो चुकी है लड़का बांबे में रहकर मजदूरी करता है।
