आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज।
आज़मगढ़। दिनांक 13.10.2020 को स्पलेण्डर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशो द्वारा श्री रविकान्त चौहान पुत्र घिसरावन ग्राम आदममऊ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से ग्राम आदममऊ नहर पुलिया थाना दीदारगंज में तमंचा की मुठिया मारकर उनसे ओप्पो कम्पनी का मोबाइल व 500 रूपये छीन लिया तथा इसी दिन उन्ही बदमाशो द्वारा कोचिंग पढकर घर जा रहे सपनिष पुत्र सफरी निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज का एमआई कम्पनी का एक मोबाइल ग्राम मोलनापुर के पास तमंचा की मुठिया से मारकर छिन लिया जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/20 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध निंयंत्रण एव वान्छित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.10.2020 को थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिहं मय हमराहियान द्वारा ग्राम सुधरपुर मे वांछित अभियुक्तो की तलाश की जा रही थी कि उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटर सायकिल पर सवार 03 शातिर बदमाश जो चितारा महमूदपुर की ओर से सुघरपुर मुख्य मार्ग से होकर खेतासराय जौनपुर जाने वाले है तथा जिनके पास अवैध शस्त्र होने की सम्भावना है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा,उ0नि0 श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह को तत्काल सुघरपुर तिराहे पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया । थानाध्यक्ष स्वय अपने हमराही बल के साथ टीम बनाकर लुक छिपकर उक्त सुधरपुर में फूलेश की ओर से आने वाले मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्तियो को रूकने का ईशारा किया गया तो उक्त मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये । पुलिस की दोनो टीमो द्वारा भाग रहे बदमाशो को घेरने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी पर मोटरसाइकिल सवार तीनो व्यक्तियो के ललकारने पर मोटरसाइकिल पर सवार पिछले व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित तरीके से अपना वचाब करते हुए दो बदमाशो को घेरकर आवश्यक बल प्रय़ोग कर पकड़ लिया गया तथा एक बदमाश भागने में सफल रहा । मौके पर तलाशी से गिरफ्तार दोनो अभियुक्तगण के पास से एक अदद तमंचा,एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर व एक अदद तमंचा 12 बोर ,एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर ,08 अदद मोबाइल तथा एक अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तो से नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. आकाश कुमार यादव उर्फ जीवा यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. सुनील यादव उर्फ कल्लू उर्फ विवेक यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ बताया तथा फरार अभियुक्त का नाम अमित यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया । कडाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हमलोग साथ मिलकर रात के अन्धेरे में अकेले जा रहे व्यक्तियो को तमंचा दिखाकर मारपीट कर उनका मोबाइल व पैसे छीन लेते है । उक्त बरामद मोबाइलो की जांच की गयी तो दिनांक 12.10.2020 को मु0अ0सं0-170/20 धारा 394 भादवि की घटना से सम्बन्धित एक मोबाइल व 500 रूपये गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद हुए है । शेष बरामद मोबाइलो के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है । पुलिस पार्टी पर हमला तथा गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर तीन अन्य अभियोग कमशः 1. मु0अ0सं0 173/2020 धारा 307 भा0द0वि 2.मु0अ0सं0 174/20 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम 3.मु0अ0सं0 175/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 173/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 174/20 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 175/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. आकाश कुमार यादव उर्फ जीवा यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
2.सुनील यादव उर्फ कल्लू उर्फ विवेक यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ ।
फरार अभियुक्त
अमित यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1. आठ अदद मोबाइल
2. एक अदद मोटरसाईकिल
3. एक अदद तमंचा,एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर
4. एक अदद तमंचा 12 बोर ,एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1.थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह 2. उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा 3. उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी 4. का0 मनीष खरवार 5 का0 रामबाबू 6. म0का0 अनिता कुमारी 7.का0 वृजेश यादव 8.का0 प्रमोद यादव 9. का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
