Breaking News

ATM कार्ड चुराकर ATM से पैसा निकालने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

आज़मगढ़। वादी मुकदमा सुदर्शन यादव पुत्र भुईलोट सा0 बनकटा बाजार गोसाई थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ आकर लिखित प्रा0पत्र बाबत् अभि0 द्वारा वादी का ए0टी0एम0 चुरा कर उससे पैसा निकाल लेने के सम्बन्ध में दाखिल किये दाखिला प्रा0त्र के आधार पर थाना हाजा पर  मु0अ0सं0 197/2020 धारा 379 भादवि बनाम अभि0 (1)कमलेश पुत्र परदेशी ग्राम हरैया (मकदूमपुर) थाना कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़  पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना तीन अभियुक्तगण (1) कमलेश पुत्र परदेशी ग्राम हरैया (मकदूमपुर) थाना कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (2) बृजेश पुत्र धर्मराज सा0 मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (3) सुनील पुत्र कुमार सा0 कैथौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में लाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के वांछित/वारण्टी की धर पकड़ के कड़े निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 संतोष कुमार थाना रौनापार द्वारा मय हमराही फोर्स के  दौराने तलाश वांछित/वारण्टी अभि0 के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 197/2020 धारा 379/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तगण (1) कमलेश पुत्र परदेशी ग्राम हरैया (मकदूमपुर) थाना कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (2) बृजेश पुत्र धर्मराज सा0 मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बनकटा तिराहा से अजुवा की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगभग 25 कदम दूरी पर समय 12.50  बजे हमराही कर्मचारीगण की मदद से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 14340/- रूपये व एक ATM कार्ड बरामद कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 197/2020 धारा 379/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. कमलेश पुत्र परदेशी ग्राम हरैया (मकदूमपुर) थाना कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. बृजेश पुत्र धर्मराज सा0 मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी-

अभियुक्तगण के कब्जे से 14340/- रूपये व एक अदद ATM डेबिटकार्ड इलाहाबाद बैंक

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0  संतोष कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 यासीन खाना थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 रवि सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 
4. का0 अनिल कुमार

और नया पुराने